IND vs PAK: क्या बदल गया मैच का समय, जानें दुबई में कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला?

CT 2025 India vs Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा।

IND vs PAK

IND vs PAK

विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज यानी 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो का होने वाला है, न्यूजीलैंड से हार के बाद मेजबान के लिए हर एक मैच जीतना काफी जरूरी है। वैसे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है लेकिन टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। पाकिस्तान ने अपना पहला मैच अपने घर पर खेला था, जिसके बाद मेजबान दुबई में खेलने के लिए तैयार है। इस मैच के समय को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल उठ रहे हैं।

जानें कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद है। दूसरा मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं अगर आज पाकिस्तान को दूसरे मैच में भी हार मिलती है तो वो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। मैच के लिए टॉस दोपहर 2 बजे होगा। मैच के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ पाक की संभावित प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा, सऊद शकील, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ