Shubman Gill Health Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले शुभमन गिल की हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है। गिल पूरी तरह से फिट हैं और आईसीसी अकादमी में उन्होंने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है। खबरें ऐसी आई थीं कि गिल बुखार की चपेट में आ गए हैं और वह कीवी टीम के खिलाफ होने वाला मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि, गिल का फिट होना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खुशखबरी है। भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल का टिकट पहले ही कटा चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को पटखनी दी थी।
गिल हुए पूरी तरह से फिट
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, गिल ने आईसीसी अकादमी में गुरुवार को जमकर प्रैक्टिस की। गिल चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शुभमन ने 52 गेंदों पर 46 रन की दमदार पारी खेली थी। गिल ने रोहित शर्मा के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली संग मिलकर भारतीय पारी को बखूबी अंदाज में संभाला था। गिल ने अपनी पारी में दनदनाते हुए 7 चौके जमाए थे।
बांग्लादेश के खिलाफ ठोका था शतक
शुभमन गिल का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में भी जमकर बोला था। गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 129 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेली थी। अपनी इनिंग के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ने 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जमाए। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी गिल का बल्ला खूब चला था और उन्होंने एक सेंचुरी और दो अर्धशतक जमाए थे।
सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है टीम इंडिया
टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। पहले मैच में रोहित की पलटन ने बांग्लादेश को 6 विकेट से धो डाला था। बांग्लादेश को 228 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने लक्ष्य को 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वहीं, महामुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान पर भारी पड़ी थी और 6 विकेट से मैदान मारने में सफल रही थी।
संबंधित खबरें
फैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
46 mins agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
1 hr ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
2 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
4 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
5 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
6 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
13 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
13 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines