ODI वर्ल्ड कप 2027 पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, विराट कोहली के साथ मिलकर बनाया मास्टरप्लान

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बात की. साथ ही उन्होंने कोहली के साथ मिलकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 को रोडमैप भी तैयार किया

Shubman Gill/ Photo Source: X

Shubman Gill/ Photo Source: X

विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड में है, जहां पर 14 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाना है. इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने खूब अभ्यास भी किया. विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल एक साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आए थे. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए प्लान भी तैयार किया. गिल ने इस बातचीत का खुलासा अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है.

शुभमन गिल ने किया खुलासा

पहले वनडे मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने अपनी और कोहली के बीच हुई बातचीत को साझा किया. उन्होंने कहा “हम टीम संयोजन के बारे में बात कर रहे थे, दक्षिण अफ्रीका में हमारे लिए कौन सा संयोजन सबसे अच्छा रहेगा, और ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जो अभी टीम में नहीं हैं लेकिन भविष्य में हमारी मदद कर सकते हैं.” इसके अलावा गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बात करते हुए कहा “रोहित और विराट पिछले एक दशक से भारतीय क्रिकेट की रीढ़ रहे हैं. दोनों टीम के अभिन्न अंग बने हुए हैं.” बता दें कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका की धरती पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

रोहित और विराट की नजरें वर्ल्ड कप पर

रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. हालांकि मैनेजमेंट की ओर से अब तक कुछ साफ नहीं किया गया है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि हालिया प्रदर्शन के आधार पर ही वर्ल्ड कप 2027 की टीम चुनी जाएगी. ऐसे में रोहित-विराट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. रोहित और विराट फिलहाल भारत के लिए केवल वनडे ही खेलते हैं. टी-20 और टेस्ट से दोनों खिलाड़ी संन्यास का ऐलान काफी पहले ही कर चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ