IND vs ENG: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इंग्लैंड में होगा बड़ा उलटफेर!

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली इतिहास रचने से चंद कदम दूर हैं. वह सचिन तेंदुलकर के अलावा एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. उनके निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड भी हैं.

Cricket News - 2026-07-13T182840.453
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नजर आने वाले हैं. लेकिन नजरें किंग कोहली पर रहेंगी. वह सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर हैं. विराट इंग्लैंड की धरती पर बड़ा कारनामा कर सकते हैं. Photo Source/ X

विज्ञापन

इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली

इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली2 / 6

विराट कोहली वनडे में भारत की ओर से सबसे तेज 15 हजार रन बनाने की दहलीज पर हैं. कोहली ने अभी तक 299 वनडे पारियों में 58.71 की औसत के साथ 14997 रन बनाए हैं. यानी वह 15 हजार रन बनाने से केवल 203 रन दूर हैं. Photo Source/ Virat Kohli/ Insta

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के नाम फिलहाल ये उपलब्धि

सचिन तेंदुलकर के नाम फिलहाल ये उपलब्धि3 / 6

फिलहाल सचिन तेंदुलकर भारत की ओर से सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2007 में ये उपलब्धि हासिल की थी. सचिन ने 359 पारियों में ऐसा कारनामा किया था. ऐसे में अब मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड टूट सकता है. Photo Source/ Virat Kohli/ Insta

किंग कोहली का शानदार रिकॉर्ड

किंग कोहली का शानदार रिकॉर्ड4 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ किंग कोहली का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 38 वनडे पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ 41 की औसत के साथ 1397 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 10 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. Photo Source/ Virat Kohli/ Insta

विज्ञापन

खतरे में धोनी का रिकॉर्ड

खतरे में धोनी का रिकॉर्ड5 / 6

इसके अलावा विराट कोहली के पास एमएस धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने 48 मैचों में 46.84 की औसत के साथ 1546 रन बनाए हैं. Photo Source/ Virat Kohli/ Insta

अब विराट पर नजरें

अब विराट पर नजरें6 / 6

वहीं, अब किंग कोहली के पास भी माही का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. अगर कोहली इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 149 रन बना लेते हैं तो वह पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच 14 जुलाई, दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई और तीसरा वनडे मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा. Photo Source/ X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन