Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs WI: इतिहास रचने की दलहीज पर शुभमन गिल, डॉन ​ब्रेडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे पहले कप्तान

Shubman Gill can create history: शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में कमाल कर सकते हैं. वह एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं. गिल के पास डॉन ​ब्रेडमैन के बाद ये रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. वह शानदार फॉर्म में भी हैं. इस लिहाज से गिल के लिए ये मुश्किल नहीं होने वाली है. वह अपने नाम एक और उपल्बधि हासिल कर सकते हैं.

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Oct 9, 2025 22:47

Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. इस मैच में शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं. वह शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. अब वह दिल्ली के मैदान पर बड़ा करिश्मा अपने नाम कर सकते हैं.

शुभमन गिल के नाम होगा बड़ा कीर्तिमान

शुभमन गिल जब से टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान बने हैं, तब से उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं. वह इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे. अब वह भारत की ओर से बतौर कप्तान सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. गिल से पहले ये कारनामा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी  डॉन ​ब्रेडमैन ने किया है. उन्होंने 11 पारियों में कप्तान के तौर पर अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए थे.

---विज्ञापन---

हालांकि, अब गिल अगर 196 रन बना लेते हैं तो बतौर कप्तान वह टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. गिल ने फिलहाल 10 पारियों में 805 रन बना लिए हैं.

भारत के लिए बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन पूरे करने का कारनामा सुनील गावस्कर के नाम है. उन्होंने 15 पारियों में 1 हजार रन पूरे किए थे.

---विज्ञापन---

टेस्ट सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

रैंककप्तान का नाम1,000 टेस्ट रन तक पहुंचने के लिए इन्निंग्स
1सुनील गावस्कर15
2एम एस धोनी18
2विराट कोहली18
4सचिन तेंदुलकर24
5मोहम्मद अजहरुद्दीन25
6मख़लूद अली खान पटौदी26
6राहुल द्रविड़26
8रोहित शर्मा27
9सौरव गांगुली35
10कपिल देव40

ये भी पढ़ें:-बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख सकेंगे IND-W vs SA-W मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानें डिटेल्स

गिल से खासा उम्मीदें

गिल शानदार फॉर्म में भी हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसे में वह दिल्ली की सरजमीं पर कमाल कर सकते हैं. अरुण जेटली की पिच की बात करें तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होती है. मैदान भी काफी छोटा है और यहां की आउटफील्ड भी काफी तेज है. ऐसे में बल्लेबाजों को बाउंड्री मारने में आसानी होती है.

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं रोहित शर्मा, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश!

शुभमन गिल के करियर पर एक नजर

शुभमन गिल ने अब तक भारत के लिए 38 टेस्ट मैच में 41.49 की औसत के साथ 2697 रन बनाए हैं. उन्होंने 9 शतक के अलावा 8 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 55 वनडे मैच में उन्होंने 59.04 की औसत के साथ 2755 रन बनाए हैं. वहीं 28 टी-20 मैच में उन्होंने 28.20 की औसत के साथ 705 रन बनाए हैं.

First published on: Oct 09, 2025 04:51 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.