PBKS vs MI, Shreyas Iyer Record: मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया. इस मैच में अय्यर ने सिर्फ 2 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हो गए. लेकिन इस छोटी पारी के बावजूद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अय्यर ने बतौर कप्तान IPL में वो कारनामा कर दिखाया है, जो इससे पहले सिर्फ एक खिलाड़ी ही कर पाया था.

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

दरअसल, श्रेयस अय्यर अब IPL के इतिहास में दो अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए 1000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान बन गए हैं. अय्यर को बतौर पंजाब किंग्स के कप्तान आईपीएल में 1000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी और उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़ते हुए यह आंकड़ा शानदार अंदाज में छू लिया. इसी के साथ अय्यर, केएल राहुल के बाद पंजाब किंग्स के लिए कप्तान के रूप में 1000 आईपीएल रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, राहुल के बाद अय्यर ऐसे दूसरे कप्तान भी बने हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए कप्तान रहते हुए 1000 या उससे ज्यादा आईपीएल रन बनाए हैं. राहुल ने पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में 27 मैचों में 1296 रन बनाए थे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान के तौर पर उन्होंने 37 मैचों में 1395 रन बनाए. वहीं, अय्यर ने पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए 29 मैचों में 1000 रन पूरे किए. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान के रूप में 41 मैचों में 1242 रन बना चुके हैं.

---विज्ञापन---

IPL में दो अलग-अगल टीमों के लिए 1000 रन बनाने वाले कप्तान

खिलाड़ीटीममैचपारीरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतक/अर्धशतकचौके/छक्के
केएल राहुलपंजाब किंग्स27271296132*58.90133.741/11106/53
केएल राहुललखनऊ सुपर जायंट्स37371395103*42.27130.372/10117/52
श्रेयस अय्यरदिल्ली कैपिटल्स4141124293*33.56123.330/897/45
श्रेयस अय्यरपंजाब किंग्स29*281000*97*50.00170.640/1171/64

ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार हुआ ऐसा

पंजाब किंग्स के लिए तीसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

इसके अलावा, श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए सबसे तेज 1000 IPL रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. अय्यर ने पंजाब के लिए 1000 रनों का आंकड़ा सिर्फ 28 पारियों में हासिल किया है. उनसे आगे सिर्फ शॉन मार्श और केएल राहुल हैं. मार्श ने यह उपलब्धि 21 पारियों में हासिल की थी, जबकि राहुल ने 23 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे.

---विज्ञापन---

  • शॉन मार्श – 21 पारियां
  • केएल राहुल – 23 पारियां
  • श्रेयस अय्यर – 28 पारियां

अय्यर PBKS के लिए आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले 11वें खिलाड़ी हैं. मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2015 से 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 87 मैचों में 2375 रन बनाए थे. इसके अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2022 और 2024 सीजन में खेले गए 29 मैचों में उन्होंने 752 रन बनाए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL: एक सीजन में 3 कप्तान बदलने वाली टीमें, मुंबई ने दोहराया 18 साल पुराना इतिहास