IPL: एक सीजन में 3 कप्तान बदलने वाली टीमें, मुंबई ने दोहराया 18 साल पुराना इतिहास
आईपीएल 2026 के बीच मुंबई इंडियंस ने 18 साल पुराना इतिहास दोहराया है. मुंबई इंडियंस एक सीजन में 3 कप्तान सबसे ज्यादा बदलने वाली टीम बन गई है. आइए एक नजर उन टीमों पर डालतें हैं, जिसने एक सीजन में अपने 3-3 कप्तान बदले हैं.

आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी है. अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन निराशाजनक रहा है. टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 3 कप्तान बदल दिए हैं. हालांकि ये आईपीएल में पहला मौका नहीं है, जब किसी टीम ने एक ही सीजन में 3 कप्तान बदले हैं. मुंबई ने 2 सीजन अपने 3-3 कप्तान बदले हैं.
मुंबई इंडियंस
2 / 6साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था. इस सीजन भी मुंबई इंडियंस ने अपने 3 कप्तान बदले थे. दरअसल इस सीजन मुंबई की ओर से हरभजन सिंह, शॉन पोलक और सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी संभाली थी.
पुणे वॉरियर्स
3 / 6इसके अलावा आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया ने भी अपने 3 कप्तान बदले थे. टीम की कप्तानी एंजिलो मैथ्यूज, रॉस टेलर और एरॉन फिंच ने संभाली थी. ये दूसरा मौका था, जब किसी टीम ने एक ही सीजन में 3 कप्तान बदले थे.
सनराइजर्स हैदराबाद
4 / 6इसके अलावा आईपीएल 2021 में एक सीजन में 3 कप्तान बदलने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद बनी थी. आईपीएल 2021 में डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और मनीष पांडे ने मिलकर हैदराबाद की कप्तानी संभाली थी. ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?
पंजाब किंग्स
5 / 6आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के साथ भी कुछ ऐसे ही हुआ था. पंजाब किंग्स की कप्तानी साल 2024 में शिखर धवन, सैम करन और जितेश शर्मा ने मिलकर की थी. . ये भी पढ़ें: PSL 2026 खेलने वाले खिलाड़ी की हुई CSK में एंट्री, जेमी ओवर्टन की जगह मिला मौका
मुंबई इंडियंस
6 / 6वहीं आईपीएल 2026 में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ने इतिहास दोहराया है और इस सीजन टीम ने अब तक अपने 3 कप्तान बदल दिए हैं. शुरुआती मैचों में हार्दिक पांड्या ने मुंबई की कप्तानी संभाली थी. उनके चोटिल होने के बाद सूर्यकुमार यादव को ये जिम्मा मिला. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने कप्तानी संभाली. मुंबई ने एक ही सीजन में 3-3 कप्तान बदलने का कारनामा दो बार किया है.