Womens World Cup 2025: 30 सितंबर से महिला वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है. पहला मुकाबला भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों ही देश मेगा इवेंट की मेजबानी कर रहे हैं. ये मुकाबला असम के बरसापारा स्टेडियम गुवाहटी में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले भारतीय सिंगर श्रेया घोषाल और श्रीलंका की गायक नुवंधिका सेनारत्ने ने अपनी अवाज से लोगों को मनोरंजित किया. ओपनिंग सरेमनी में फैंस ने सुरीली आवाजों का लुत्फ लिया.
ओपनिंग सरेमनी में बिखेरा जलवा
वुमेंस वर्ल्ड कप का आज पहला मैच खेला जा रहा है. मैच से पहले स्टेडियम में श्रेया घोषाल ने अपने सुर का जलवा दिखाया. उन्होंने नेशनल एंथम गाया। श्रेया ने लाइव नेशनल एंथम गाकर सभी को भावुक कर दिया. इसके अलावा श्रीलंका की जानी मानी गायक नुवंधिका सेनारत्ने ने भी अपने देश का राष्ट्र गान गाया. घोषाल के अलावा बॉलीवुड सिंगर पापोन, और जोई बरुआ ने भी गाना गाया, जिसका मजा दर्शकों ने लिया. खास बात ये रही कि श्रेया ने साड़ी पहनकर राष्ट्रगान गाया, जो आमतौर पर कम देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के बाद पाकिस्तान की नई टीम का हुआ ऐलान, बाबर-रिजवान की हुई वापसी
भारत की प्लेइंग 11
प्रतीका रावल , स्मृति मंधाना , हरलीन देयोल , हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , जेमिमा रोड्रिग्स , ऋचा घोष (विकेटकीपर) , दीप्ति शर्मा , अमनजोत कौर , स्नेह राणा , क्रांति गौड़ , श्री चरणी.
श्रीलंका क्रिकेट टीम की प्लेइंग 11
चमारी अथापथु (कप्तान) , हासिनी परेरा , हर्षिता समरविक्रमा , विश्मी गुणरत्ने , कविशा दिलहारी , नीलाक्षी डी सिल्वा , अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर) , अचिनी कुलसुरिया , सुगंधिका कुमारी , उदेशिका प्रबोधनी , इनोका राणावीरा.
ये भी पढ़ें: Asia Cup में बुरी तरह से हारने के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला, खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन
भारत कर रही है पहले बल्लेबाजी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत को आज अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. स्मृति मंधाना 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गईं. प्रतीका रावल 18 और हरलीन देओल 19 गेंदों में 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 43/1 है. लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला फिलहाल रोक दिया गया है.
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
44 mins agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
10 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines