Asia Cup 2025 के बाद पाकिस्तान की नई टीम का हुआ ऐलान, बाबर-रिजवान की हुई वापसी

PAK vs SA: एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद अब पाकिस्तान की नई टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की भी टीम में वापसी हुई है. पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है. इस स्टार खिलाड़ी की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है.

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

PAK vs SA: एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस दर्द के बाद अब पाकिस्तान की टीम घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है. 12 अक्टूबर से पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. जिसके लिए अब पाकिस्तानी टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर टीम में स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टीम में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही टीम में मैच विनर खिलाड़ी की भी एंट्री हुई है.

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी की टीम में हुई वापसी 

वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज से बाहर हुए शाहीन शाह अफरीदी अब दोबारा टेस्ट टीम का हिस्सा बन गए हैं. वहीं नसीम शाह अभी भी टेस्ट टीम में अपना कमबैक नहीं कर सके. कप्तानी अभी भी शान मसूद के हाथों में ही रहने वाली है. पाकिस्तान की टीम अब स्पिनरों पर ज्यादा भरोसा करती है. जिसके कारण ही नोमान अली, साजिद खान और अबरार अहमद की तिकड़ी पर सभी की नजरें रहने वाली है. इसके अलावा रोहेल नजीर, आसिफ अफरीदी और फैसल अकरम को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. इन खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिला है. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे और टी20 सीरीज के लिए भी पाकिस्तानी टीम का ऐलान होना बाकी है.

विज्ञापन

अफीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आसिफ अफरीदी, बाबर आजम, फैसल अकरम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद रिजवान, नोमान अली, रोहेल नजीर, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी. 

विज्ञापन

सीरीज का शेड्यूल 

पहला टेस्ट: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर, 12-16 अक्टूबर

दूसरा टेस्ट: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी, 20-24 अक्टूबर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ