Asia Cup में बुरी तरह से हारने के बाद PCB ने लिया बड़ा फैसला, खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन

Asia Cup 2025: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एसीसी एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें तीनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा. भारत के खिलाफ इस हार की हैट्रिक से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बिल्कुल भी खुश नहीं है. जिसके कारण ही पीसीबी ने अब ऐसा फैसला किया है, जिससे खिलाड़ियों को लाखों का नुकसान हो सकता है.

PCB and Pakistan Cricket Team

PCB and Pakistan Cricket Team

Asia Cup 2025: टीम इंडिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है. उन्होंने सभी प्लेयर्स के विदेशी लीग में खेलने के लिए मिलने वाली एनओसी को निरस्त कर दिया है. पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी दुनिया भर की लीग खेलने के बाद भी टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जिसके कारण ही अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन लिया है. एसीसी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 3 मैच हारी है. 

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगा बड़ा झटका 

पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल समां टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सैयद समीर अहमद ने अब सभी खिलाड़ियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग खेलने की इजाजत नहीं मिलेगी. उस समय वो पाकिस्तान की घरेलू टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. पीसीबी के इस फैसले से पाकिस्तान के सभी बड़े खिलाड़ी प्रभावित होंगे. जिसमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, शादाब खान और फहीम अशरफ का नाम शामिल है. ये सभी खिलाड़ी इस बार के बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आने वाले थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 के बाद पाकिस्तान की नई टीम का हुआ ऐलान, बाबर-रिजवान की हुई वापसी

भारत के खिलाफ बुरी हार ने बिगाड़ा पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खेल 

एसीसी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम सिर्फ भारत को छोड़कर अन्य सभी टीमों को हराया है, लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा. फाइनल मुकाबले में हालांकि पाकिस्तान की टीम ने कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन तिलक वर्मा के नाबाद 69 रनों की पारी से टीम इंडिया 5 विकेट से मैच जीत गई. पाकिस्तान की टीम ने हाल के समय में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब कड़े फैसले लेने को मजबूर हो गया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ