News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shahid Afridi: इंग्लैंड में इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग 2025 खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना था। लेकिन मैच अब लगभग रद्द होता हुआ नजर आ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बार फिर जहर उगलते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच लीग स्टेज में ही मुकाबला होना था। लेकिन भारत के कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना कर दिया, जिसकी वजह से मुकाबला रद्द हो गया था। लेकिन अब एक बार फिर सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना था। हालांकि ये मुकाबला भी लगभग रद्द हो गया है। इस बीच शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक रेस्तरां में कह रहे हैं कि पता नहीं इंडिया किस मुंह से खेलेगा, मगर खेलेगा हमारे साथ ही। अफरीदी का ये वीडियो सुनकर भारतीय फैंस काफी नराज हो गए हैं। ये पहला मौका नहीं है, जब अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। वह पहले कई बार ऐसा कर चुके हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी अफरीदी ने भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
धवन से जब सवाल पूछा गया कि क्या वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होता है तो क्या आप खेलेंगे। इसपर धवन ने कहा था कि भाई आप अभी गलत जगह पर ये सवाल पूछ रहे हैं। क्या आपको लगता है कि मैं जवाब दूंगा? आपको ये नहीं पूछना चाहिए। और अगर मैंने पहले नहीं खेला है, तो मैं अब भी नहीं खेलूंगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।