Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

38 साल के अमेरिकी गेंदबाज ने हिला दी टीम इंडिया की बल्लेबाजी, ईशान-तिलक समेत दुबे भी हुए फेल

Shadley van Schalkwyk: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 7 फरवरी को भारत और यूएसए की टीम आमने सामने हैं. यूएसए के 38 साल के गेंदबाज ने पावर प्ले में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया के बल्लेबाजों के घुटने टेकवा दिए.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 7, 2026 20:06

IND vs USA: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. 7 फरवरी को भारत और यूएसए के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में यूएसए के गेंदबाजों ने पावर प्ले में कहर ढाया. 38 साल के गेंदबाज शेडली वैन शाल्कविक ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पावर प्ले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की हवा निकाल दी.

38 साल के गेंदबाज ने बरपाया कहर

38 साल के शेडली वैन शाल्कविक ने पावर प्ले में कहर ढाया. उन्होंने छठे ओवर में 3 भारतीय स्टार को पवेलियन की राह लौटा दी. उन्होंने 5.2 ओवर में ईशान किशन को पवेलियन की राह लौटा दी. इसके बाद 5.5 ओवर में शेडली ने तिलक वर्मा को आउट किया. वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने शिवम दुबे को भी चलता किया. इस तरह उन्होंने छठे ओवर में भारत के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह लौटा दी. शेडली वैन शाल्कविक ने अपनी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को चकमा दिया. भारत ने 6 ओवर में ही 4 विकेट खो दिया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

फेल हुए 4 बड़े स्टार

इस मैच में भारत के 4 बड़े स्टार फेल हो गए. अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका लगा. वह गोल्डन डक पर आउट हुए थे. इसके बाद ईशान किशन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर चलते बने. वहीं, तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. इसके अलावा शिवम दुबे के रूप में भारत को चौथा झटका लगा. भारतीय टीम 4 विकेट के नुकसान पर पावर प्ले में 46 रन ही बना सकी.

---विज्ञापन---

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

USA की प्लेइंग 11: एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर.

इंडिया की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

First published on: Feb 07, 2026 08:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.