IND vs ENG: सरफराज खान के रन आउट पर रोहित शर्मा ने ड्रेसिंग रूम में निकाला गुस्सा, रवींद्र जडेजा शतक लगाकर भी बने विलेन

Sarfaraz Khan : सरफराज खान के रन आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा भी गुस्सा निकालते हुए नजर आए।

Sarfaraz Khan Run out On Debut Match ravindra Jadeja Angry Rohit Sharma

Sarfaraz Khan, Ravindra Jadeja, Rohit Sharma (Image Credit 'X')

विज्ञापन

Sarfaraz Khan Run out On Debut : इंग्लैंड के खिलाफ जबदस्त बल्लेबाजी कर रहे सरफराज खान 62 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। सरफराज खान टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में रवींद्र जडेजा के एक गलत कॉल की वजह से रन आउट हो गए। जिसे देखने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी गुस्सा दिखाए बिना खुद को रोक नहीं पाए। इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम में सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने डेब्यू किया। सरफराज खान के डेब्यू के बाद उनके पिता के साथ-साथ सभी फैंस भी भावुक हो गए।

https://twitter.com/harukitakashima/status/1758087891492933651

विज्ञापन

जब रोहित शर्मा के आउट होने पर सरफराज खान मैदान पर जा रहे थे। उस समय खुद रोहित शर्मा ने सरफराज खान को बधाई दी थी। मगर उसके बाद जब उन्होंने बल्लेबाजी करना शुरू किया तो ऐसा लग रहा था कि कोई भी इंग्लैंड का गेंदबाज सरफराज खान को शतक लगाने से रोक नहीं पाएगा। मगर इंग्लैंड के गेंदबाज तो नहीं पर रवींद्र जडेजा के एक गलत कॉल ने सरफराज खान की पारी सिर्फ 62 रन पर समाप्त कर दी और शतक लगाने से रोक दिया।

जडेजा ने की गलत कॉल

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे सरफराज खान ने सिर्फ 48 गेंदों पर टेस्ट का पहला अर्धशतक जमाया। जिसके बाद वह करियर के पहले टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। सरफराज खान ने अर्धशतक पूरा करने के बाद भी तेज खेलना जारी रखा था। मगर जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उस समय जेम्स एंडरसन की एक गेंद को वह सामने खेलकर एक रन की मांग करते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/aayushiiver01/status/1758092345915089031?t=Hje-Bm_BeyE3NP0vPHeInA&s=19

पर गेंद को तेजी से वुड के पास जाता देख जडेजा रन लेने से मना कर देते हैं। हालांकि जब तक जडेजा रन के लिए मना करते तब तक सरफराज खान आधी पिच तक का सफर तय कर चुके थे। वहीं वुड ने भी गेंद को जल्दी से उठाकर सीधा विकेट पर दे मारी। जिसकी वजह से सरफराज खान जडेजा की गलती के कारण अपना विकेट गंवा कर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

रोहित ने भी दिखाया गुस्सा

रवींद्र जडेजा की गलत कॉल पर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने नाराजगी जताई। जब सरफराज खान रन आउट हुए उस समय रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में अपनी कैप को गुस्से से उतराकर कुछ कहा था। सरफराज खान के रन आउट होने के बाद फैंस भी जडेजा के रवैये से नाखुश दिखाई दिए। बता दें कि सरफराज खान इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के हर गेंदबाज के खिलाफ शॉट लगाए थे। वह बड़े शॉट को बिना किसी संकोच के साथ खेल रहे थे। सरफराज खान ने जब अपना अर्धशतक लगाया। उसके बाद भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ