IPL 2024 Schedule Announcement Start Date Loksabha Elections Matches Venue Arun Dhumal

IPL 2024: कब, कहां और किस फॉर्मेट में खेला जाएगा आईपीएल 17? चेयरमैन अरुण धूमल ने दी जानकारी

IPL 2024 Start Date Schedule Loksabha Elections: आईपीएल का 17वां संस्करण 22 मार्च से शुरू हो सकता है। वहीं पूरे शेड्यूल का अभी इंतजार है।

IPL 2024 Start Date Schedule Loksabha Elections: भारत में इस साल लोकसभा के चुनाव होने हैं। इसी कारण अभी तक आईपीएल 2024 का शेड्यूल नहीं तय हो पा रहा है। यहां तक की अभी कब से यह टूर्नामेंट शुरू होगा इस पर भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, 22 मार्च बोला जा रहा है। इस पर भी काफी सवाल उठ रहे थे कि यह टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा, भारत में होगा या विदेश में। इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बयान दिया है। उन्होंने बता दिया है कि टूर्नामेंट देश में ही होगा। लेकिन अभी शेड्यूल की तारीखों पर वो भी कुछ श्योर नहीं हैं। इतना है कि यह टूर्नामेंट उस हिसाब से होगा कि 1 जून से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से कम से कम 5-7 दिन पहले खिलाड़ी फ्री हो जाएं। धूमल ने बताया कि शेड्यूल में वेन्यू उस मुताबिक तय होंगे की चुनाव और मैचों की तारीख अलग-अलग रहे। पूरी खबर जानने के लिए देखें वीडियो रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ