Sanju Samson: आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। संजू आगामी सीजन से पहले राजस्थान से अलग होना चाहता हैं। हालांकि अब राजस्थान के छोड़ने के सवाल पर स्टार खिलाड़ी का बयान सामने आया है। उन्होंने आर अश्विन को दिए इंटरव्यू में राजस्थान को लेकर दिल छू लेने वाली बात की है। संजू का बयान चर्चा में है।
संजू सैमसन हुए भावुक
संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स पर बात करते हुए कहा कि आरआर मेरे लिए दुनिया है। केरल के एक गांव से आने वाला एक छोटा बच्चा, अपनी प्रतिभा दिखाना चाहता था। और फिर राहुल (द्रविड़) सर और मनोज बडाले सर ने मुझे एक मंच दिया ताकि मैं आगे बढ़ सकूं और दुनिया को दिखा सकूं कि मैं किस चीज से बना हूं। उस समय, उन्होंने मुझ पर पूरा भरोसा किया। आरआर के साथ मेरा सफर वाकई शानदार रहा है, और मैं इस तरह की फ्रैंचाइजी में शामिल होने के लिए बहुत आभारी हूं। यह मेरे लिए वाकई बहुत मायने रखता है।
सीएसके में जा सकते हैं सैमसन
माना जा रहा है कि संजू सैमसन आईपीएल 2026 से पहले सीएसके में ट्रेड हो सकते हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी भविष्य के तौर पर देख रही है। इसके अलावा वह कप्तानी भी संभाल सकते हैं। बता दें कि संजू राजस्थान के लिए साल 2013 से खेल रहे हैं। वह 13 साल से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं। अब तक खेले गए 144 आईपीएल मैच में उन्होंने 4027 रन बनाए हैं। फिलहाल वह भारत के लिए भी टी-20 प्रारूप में लगातार खेल रहे हैं। एशिया कप 2025 इस बार टी-20 फॉर्मेट में होने वाला है। ऐसे में संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होने वाली हैं।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
29 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, फिन एलन भी लौटे पवेलियन
1 hr agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
4 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines