पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की Playing 11 आई सामने, 2 मैच विनर्स की एंट्री

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी यानी आज से खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है। टीम में सैम कोंस्टास और जोश इंगलिस की एंट्री हुई है। स्टीव स्मिथ इस मैच से बाहर रहने वाले हैं।

WI vs AUS

ऑस्ट्रेलिया टीम

विज्ञापन

West Indies vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के साथ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। जिसके लिए कंगारू टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। सीरीज का पहला मैच 25 जून से केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है। पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में 2 मैच विनर खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।

इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को शामिल किया है। इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया है। इस सीरीज से मार्नस लाबुशेन को बाहर रखा गया है, क्योंकि पिछले कुछ मैचों से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है इसके अलावा डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी लाबुशेन ने टीम को निराश किया था। वहीं स्टीव स्मिथ चोटिल हैं, जिसके चलते वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे ऐसे में उनकी जगह नंबर-4 पर जोश इंगलिस बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

फिर बदल जाएगी ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन को पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था, लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टास पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।

विज्ञापन

पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ