गुवाहाटी में फिलहाल मौसम साफ और बारिश नहीं हो रही है. ऐसे में RR vs RCB मैच के लिए टॉस अपने तय समय यानी शाम 7 बजे होगा. मैच 7.30 बजे शुरू होगा.
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आज (10 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान टीम लगातार 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. वहीं, रजत पाटीदार की अगुवाई वाली RCB ने भी अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का 16वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
RR vs RCB IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां अच्छा उछाल मिलता है और बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते हैं. इस मैदान पर पिछले मैच में राजस्थान की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 11 ओवर में 150 रन ठोक दिए थे. यानी एक बार फिर फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलने वाला है.
वहीं, मौसम की बात करें पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में बारिश हो रही है. लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है और मैच के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इसका खेल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.
इम्पैक्ट प्लेयर – शिमरोन हेटमायर.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर – देवदत्त पडिक्कल.
RR vs Royal Challengers Bengaluru IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड की बात करें तो RCB का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से बेंगुलरु ने 17 मैच जीते हैं और राजस्थान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल 2023 से अब तक हुए पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने 4 बार बाजी मारी है.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…
रजत पाटीदार की अगुवाई वाली RCB ने भी अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल की है. आरसीबी ने पहले मैच में SRH को 6 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में CSK को 43 रनों से मात दी. फिलहाल बेंगलुरु की टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है.
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम जबरदस्त फॉर्म में है. राजस्थान ने CSK, GT और MI के खिलाफ लगातार 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है.
RR और RCB के बीच हेड टू हेड की बात करें तो बेंगलुर का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से बेंगुलरु ने 17 मैच जीते हैं और राजस्थान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल 2023 से अब तक हुए पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने 4 बार बाजी मारी है.
फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.इम्पैक्ट प्लेयर - देवदत्त पडिक्कल.
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.इम्पैक्ट प्लेयर - शिमरोन हेटमायर.
RR vs RCB से पहले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेले गए पिछले मुकाबले में बारिश ने खलल डाला था. बारिश की वजह से मैच में 11-11 ओवर का हुआ. अब इस मैच में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
RR और RCB के बीच गुवाहाटी में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. पहले मैच के समय बारिश की संभावना सिर्फ 15 प्रतिशत थी, लेकिन अब मौसम के ताजा अपडेट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. एक्यूवेदर के मुताबिक, गुवाहाटी में शाम 6 बजे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना है.
विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युधवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं. हालांकि, आज दोनों में से किसी एक का विजय रथ रुक जाएगा.










