Rohit Sharma: इस साल जून में भारत को टी-20 वर्ल्ड का खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल मैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वैसे तो इस मैच का टर्निंग पॉइंट सूर्यकुमार यादव का कैच ही था, जिसके दम पर भारत ने आखिरी ओवर में हारी हुई बाजी मारते हुए साउथ अफ्रीका को मात दी। लेकिन रोहित ने यहां सूर्यकुमार की नहीं बल्कि विकेटकीपर ऋषभ पंत की बात की। उन्होंने कहा कि पंत ने खेल को स्लो करने के लिए एक चाल चली थी और वो उसमें काफी हद तक कामयाब भी रहे थे।
रोहित ने यह खुलासा नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में टीम के साथी सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह के साथ किया। रोहित ने बताया कि जब साउथ अफ्रीका टीम को 30 गेंदों पर 30 रनों की जरूरत थी, तो पंत ने चोट का बहाना करके कुछ देर के लिए मैच को रोक दिया था। इससे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की लय टूट गई, जिसका फायदा टीम इंडिया को मिला।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
रोहित ने कहा, ‘उनके दो सेट बल्लेबाज क्रीज पर थे और बहुत सारे विकेट बचे थे। हम तब तनाव महसूस कर रहे थे। हम डरे हुए भी थे, लेकिन एक कप्तान को उस समय हिम्मत रखनी चाहिए। इसके बारे में हम में से किसी को भी नहीं पता था। तब पंत ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और घुटने में चोट का बहाना करके मैच को रुकवा दिया। पंत ने इसके बाद घुटने पर टेप लगाना शुरू कर दिया।
पंत ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया- रोहित
उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय बल्लेबाज चाहता था कि गेंद जल्दी फेंकी जाए क्योंकि वह लय में है। हमें तब लय तोड़ने की जरूरत थी। मैं फील्ड सेट कर रहा था। गेंदबाज से बात कर रहा था और फिर मैंने देखा कि पंत मैदान पर था। फिजियो वहां पर था और क्लासेन मैच के फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहा था। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जीत का कारण यही था, लेकिन ऐसा हो सकता है। पंत ने अपने दिमाग का इस्तेमाल किया और हम जीत गए।’
ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
2 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
4 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
4 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
5 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
6 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines