Women's T20 World cup 2024: सेमीफाइनल से पहले, क्या खत्म हो जाएगा टीम इंडिया का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें

Women’s T20 World cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत की मुश्किलें अब सेमीफाइनल के लिए बढ़ गई हैं।

Team India (26)

Women’s T20 World cup 2024: महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ की। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में बुरी तरह विफल रही। न्यूजीलैंड से हार के बाद  क्या भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्या भारत को सेमीफाइनल से पहले ही अपना अभियान खत्म करना पड़ेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

भारत की बढ़ी मुश्किलें

भारत को अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के सामने घुटने टेक दिए। हार के बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया है। दरअसल भारतीय टीम को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगभग सभी मैच जीतने होंगे। भारत को अब एक हार भी महंगी पड़ सकती है। अगर भारतीय टीम एक भी मैच हारती है तो उसके लिए मुश्किलें पैदा हो सकती है, क्योंकि महिला विश्व कप 2024 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें 2 भागों में विभाजित किया गया है। ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल तक का सफर तय करेंगी।

विज्ञापन

भारत चौथे स्थान पर पहुंचा

टी-20 विश्व कप 2024 अंक तालिका में भारत एक हार के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड 2 अंक के साथ ग्रुप A में टॉप पर है, जबकि पाकिस्तान भी 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं ग्रुप B में बांग्लादेश 2 अंक के साथ पहले स्थान पर विराजमान है, जबकि साउथ अफ्रीका के पास भी 2 अंक है। भारतीय टीम को आगामी मैच 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, जबकि 9 अक्टूबर को उसे श्रीलंका के खिलाफ भिड़ना है। वहीं 13 अक्टूबर को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ेगी। टीम इंडिया के लिए ये सभी मैच करो या मरो का होने वाला है। उसे एक हार सेमीफाइनल से बाहर कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ