News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. वनडे टीम के नए कप्तान शुभमन गिल चुने गए हैं. रोहित शर्मा की जगह उन्हें कप्तानी दी गई है। इसके अलावा विराट कोहली को भी इस सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. हालांकि बतौर कप्तान रोहित शर्मा का वनडे में शानदार रिकॉर्ड रहा है। इसके बाद भी उन्हें कप्तानी नहीं दी गई है.
रोहित शर्मा ने वनडे में भारत के लिए शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने अपने आखिरी टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत भी दिलाई थी। रोहित शर्मा के आंकड़े वनडे में बतौर कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली से भी अच्छे हैं.
बतौर कप्तान रोहित शर्मा की वनडे में जीत प्रतिशत की बात करें तो उन्होंने भारत को उन्होंने लगभग 75 फीसदी मैच जिताए हैं। इसके अलावा विराट कोहली का वनडे में जीत प्रतिशत 68.42 है. वहीं एमएस धोनी का जीत प्रतिशत 55 रहा है.
रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में 27 आईसीसी इवेंट में कप्तानी की. इस दौरान भारत ने केवल 2 ही मैच हारे हैं. वहीं 25 मैच में टीम इंडिया को जीत मिली है. वहीं ओवरऑल रोहित ने भारत के लिए वनडे प्रारूप में 56 मैच में कप्तानी की है. टीम इंडिया ने 42 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें: Indian Team Announcement for AUS Tour Live: तिलक वर्मा की भी लग सकती है लॉटरी! पाकिस्तान को पीटने का मिलेगा इनाम?
ये भी पढ़ें T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संन्यास के बारे में सोच रहे मिचेल मार्श, खुद किया अजीबोगरीब वजह का खुलासा!
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।