मानव सुथार की काउंटी चैंपियनशिप में शानदार गेंदबाजी, 5 विकेट लेकर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ मानव सुधार ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी. अब उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में भी धमाल मचाया हुआ है. उन्होंने इस बार पांच विकेट लेकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है.

Manav Suthar

मानव सुथार की घातक गेंदबाजी (Image: Instagram/suthar_manav)

Manav Suthar: हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी. वो डेब्यू में छा गए थे. इसके बाद इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में सुथार ने गदर मचाया हुआ है. वो बल्लेबाजों को बिल्कुल भी क्रीज पर टिकने नहीं दे रहे हैं. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खूब वाहवाही लूटी है. वारविकशायर से वो खेल रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.

विज्ञापन

वारविकशायर की शानदार जीत

वारविकशायर और एसेक्स के बीच हुए मैच की पहली पारी में मानव सुथार को कोई विकेट नहीं मिला. दूसरी पारी में उन्होंने अपना दम दिखाया और पांच विकेट लिए. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से पूरा गेम ही पलट दिया. एसेक्स की पूरी टीम दूसरी पारी में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. उनके बल्लेबाजों ने निराश किया. सुथार ने 24 ओवर में 75 रन देकर पांच विकेट झटके. वारविकशायर को जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य मिला. टीम ने 26 ओवर में 2 विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली. सुथार ने पॉल वाल्टर और डीन एल्गर जैसे बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई. एसेक्स की टीम को हार के साथ बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

मानव सुथार का तगड़ा रिकॉर्ड

मानव सुथार ने ठान लिया है कि वो अब टेस्ट में अपनी स्पिन गेंदबाजी से बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. वो तगड़ा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में हमेशा के लिए अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं. काउंटी चैंपियनशिप में अभी तक सुथार ने अपना दम दिखाया है. वो पांच मैचों में 26 विकेट लेकर गदर मचा चुके हैं. उन्होंने दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है. उनकी बदौलत वारविकशायर को भी सफलता मिली है. टीम ने चार मैच जीत लिए हैं. वारविकशायर को एक ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. सुथार ने हर मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है.

विज्ञापन

श्रीलंका को भी किया था धराशाई

मानव सुथार ने अपना टैलेंट श्रीलंका की सरजमीं पर भी दिखाया था. उन्होंने गॉल टेस्ट मैच में 10 विकेट अपने नाम किए थे. पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे. वो विदेश में टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले सबसे यंग भारतीय खिलाड़ी बने. इसके अलावा उन्होंने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ भी छह विकेट लिए थे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर में टेस्ट सीरीज खेली जानी है. सुथार का टीम में आना पक्का है. वो न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपना टैलेंट दिखा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ