IPL 2025: शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर रोहित शर्मा, इस बार होने वाला है बड़ा कारनामा!
Rohit Sharma: रोहित शर्मा आईपीएल 2025 में शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हिटमैन बड़ा कारनामा करने से केवल 42 रन दूर हैं
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Rohit Sharma Can Break Shikhar Dhawan Record: आईपीएल 2025 का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। लेकिन इस बार कई खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी लीग का हिस्सा नहीं होंगे। इनमें शिखर धवन का भी नाम शामिल है। उन्होंने पिछले साल ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि अपने आईपीएल करियर में शिखर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। लेकिन अब उनका ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा इस सीजन आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन सकते हैं। वह अपने दोस्त शिखर धवन को पीछे छोड़ सकते हैं, जिन्होंने 222 मैच में 35.25 की शानदार औसत के साथ 6779 रन बनाए हैं। धवन ने इस दौरान 2 शतक के अलावा 51 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। हालांकि अब रोहित शर्मा धवन का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 142 रन दूर हैं। वह ऐसा करते ही धवन को पीछे छोड़ देंगे और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के बाद दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 257 मैच में 29.72 की औसत के साथ 6628 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक के अलावा 43 अर्धशतक दर्ज हैं।
वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने 252 आईपीएल मैच में 38.66 की शानदार औसत के साथ 8004 रन बनाए हैं, जिसमें किंग कोहली के बल्ले से 8 शतक और 55 अर्धशतक निकले हैं। विराट कोहली फिलहाल आईपीएल में 8 हजार और 7 हजार रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
| बल्लेबाज | रन | मैच | उच्चतम स्कोर (HS) | औसत (Avg) | स्ट्राइक रेट (SR) | 50s | 100s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | 8004 | 252 | 113* | 38.66 | 131.97 | 55 | 8 |
| शिखर धवन | 6769 | 222 | 106* | 35.25 | 127.14 | 51 | 2 |
| रोहित शर्मा | 6628 | 257 | 109* | 29.72 | 131.14 | 43 | 2 |
| डेविड वॉर्नर | 6565 | 184 | 126 | 40.52 | 139.77 | 62 | 4 |
| सुरेश रैना | 5528 | 205 | 100* | 32.52 | 136.76 | 39 | 1 |
| एमएस धोनी | 5243 | 264 | 84* | 39.12 | 137.53 | 24 | 0 |
| एबी डिविलियर्स | 5162 | 184 | 133* | 39.70 | 151.68 | 40 | 3 |
| क्रिस गेल | 4965 | 142 | 175* | 39.72 | 148.96 | 31 | 6 |
| रॉबिन उथप्पा | 4952 | 205 | 88 | 27.51 | 130.35 | 27 | 0 |
| दिनेश कार्तिक | 4842 | 257 | 97* | 26.31 | 135.36 | 22 | 0 |
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: