IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज आज यानी 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मैच में केकेआर और आरसीबी की भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। वहीं फैंस को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा से लेकर एमएस धोनी तक खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। दोनों टीमें इस रोमांचक मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही है। ये मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा। वहीं उससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रोहित शर्मा का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो साझा किया है।
फ्रेंचाइजी ने हाइलाइट किया ‘SAR’
दरअसल मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक प्रैक्टिस करते हुए वीडियो साझा किया है। जिसमें फ्रेंचाइजी ने रोहित के बैटिंग ग्लव्स को हाइलाइट किया है। जिस पर ‘SAR’ लिखा है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने फैंस से इसका क्या मतबल है? उसका अनुमान लगाने को कहा है। कुछ फैंस ने अनुमान लगाया कि ‘SAR’ का मतलब समायरा, अहान और रितिका है।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025: कौन करेगा पंजाब किंग्स के लिए ओपन? रिकी पोंटिंग ने दिए बड़े संकेत
फैंस के रिएक्शन आए सामने
रोहित शर्मा के इस वीडियो पर फैंस के अलग-अलग कमेंट सामने आ रही है। फैंस ‘SAR’ का अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।
CSK के खिलाफ रोहित शर्मा करेंगे बड़ा कमाल
रोहित शर्मा जब 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे तो उनके नाम एक खास उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में 257 मैच खेले हैं। दिनेश कार्तिक भी 257 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, इस लिस्ट में एमएस धोनी पहले पायदान पर बने हुए हैं। धोनी ने अभी तक 264 मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें;- KKR vs RCB: 7:30 बजे नहीं, नए समय पर शुरू हो सकता है मैच, जानें इसकी वजह
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines