'किस्मत के भरोसे…' पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की वैभव सूर्यवंशी की आलोचना

Vaibhav Suryavanshi Batting Criticism: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी केवल भारत में ही नहीं बल्कि अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बना चुके हैं. हालांकि पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने वैभव की बैटिंग की आलोचना की है.

Cricket News - 2026-03-15T100837.748
विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi Batting Criticism: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे तेज शतक लगाकर अपना नाम पूरी दुनिया में बनाया था. 14 साल के वैभव ने भारत के लिए भी खूब रन बनाए हैं. टेस्ट हो या वनडे या फिर टी-20 वैभव अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में वैभव ने अंडर-19 वनडे विश्व कप में भी तहलका मचाया था. आईपीएल 2026 के लिए वैभव अब तैयारियों में जुट गए हैं. लेकिन इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने वैभव की बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं.

वैभव पर कसा तंज

रॉबिन उथप्पा ने जियोस्टार पर बात करते हुए कहा “वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए धमाल मचाया और काफी अटैकिंग शॉट्स खेले. इसके चलते अक्सर वह जल्दी आउट भी हो जाते हैं, लेकिन अगर क्रीज पर टिकते हैं तो मैच को एकतरफा बना देते हैं. वैभव ने अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में 206.55 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उनकी बैटिंग किस्मत पर टिकी है और किस्मत के सहारे वह कब तक खेलेंगे. “

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “मुझे लगता है कि सूर्यवंशी को इस सीजन काफी कुछ सीखने को मिलेगा और उनके लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा. सूर्यवंशी रन तो बनाएंगे लेकिन पिछले साल की फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाएंगे.”

वैभव ने बनाए थे 252 रन

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव को केवल 7 मैच खेलने का मौका मिला था. इस दौरान उन्होंने 7 मैच में 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया था. आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए वैभव राजस्थान रॉयल्स के खेमे के साथ जुड़ गए हैं. इस बार वैभव को ज्यादा मौके मिलने की उम्मीद है. वह यशस्वी जायसवाल के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ