Rishabh Pant Rumoured Girlfriend : टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम काफी समय तक बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ जुड़ा था। उसके बाद दोनों अलग हो गए थे, कई बार उर्वशी रौतेला ऐसे पोस्ट भी शेयर कर चुकी हैं जो कहीं न कहीं पंत की तरफ इशारा करती थी। लेकिन उसके बाद ऋषभ पंत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ईशा नेगी की पंत के साथ तस्वीरें सामने आई। कई तस्वीरों में पंत और ईशा को एकसाथ देखा गया है। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर पंत ने कभी कुछ नहीं बोला है। वहीं चेन्नई टेस्ट के बीच ईशा नेगी का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
कौन हैं ईशा नेगी?
ईशा नेगी का जन्म 20 फरवरी 1997 को देहरादून में हुआ था। ईशा एक बिजनेसमैन की बेटी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से ईशा और पंत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इन दोनों की साथ में कई तस्वीरें वायरल हुई है। वहीं अब चेन्नई टेस्ट में पंत के शानदार कमबैक के बाद ईशा नेगी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस का ध्यान खींचा।
अपनी इंस्टा स्टोरी पर ईशा ने लिखा कि ग्रेटफुल, थैंकफुल, ब्लेस्ड। अब फैंस ईशा की इस स्टोरी को पंत के टेस्ट क्रिकेट में कमबैक से जोड़कर देख रहे हैं। साल 2019 में ऋषभ पंत ने ईशा नेगी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद फैंस को लगने लगा था कि ईशा ही उनकी गर्लफ्रेंड हैं।
चेन्नई टेस्ट में किया शानदार प्रदर्शन
कार एक्सीडेंट के बाद पंत का बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच था। करीब 2 साल के बाद पंत ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। पंत का कमबैक काफी शानदार रहा, जिससे कप्तान रोहित से लेकर फैंस तक गदगद हो गए हैं। चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। पंत ने इस पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं पहली पारी में पंत के बल्ले से 39 रन निकले थे।