Live Updates
19:29 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 176 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने एक गेंद शेष रहते 179 रन बनाकर मैच जीत लिया. आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने दो छक्के और एक चौका लगाकर दिल्ली को जीत दिला दी. टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 34 गेंदों पर 57 रन बनाए. यह दिल्ली की 5 मैचों में तीसरी जीत है.

𝗠𝗮𝗴𝗻𝗶𝗳𝗶𝗰𝗲𝗻𝘁 𝗠𝗶𝗹𝗹𝗲𝗿 🫡

David Miller stands up tall and hits them big to take @DelhiCapitals to a thrilling victory 💥👏

Scorecard ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9Ttataipl | khelbindaas | rcbvdc | @DavidMillerSA12 pic.twitter.com/I6FXLeOhXU
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026

19:23 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 6 गेंदों पर 15 रन

दिल्ली ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 15 रनों की जरूरत है. फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स 59 रन और डेविड मिलर 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

19:20 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा अर्धशतक

ट्रिस्टन स्टब्स ने RCB के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. स्टब्स ने 41 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ अपना पचासा पूरा किया. अब दिल्ली को जीत के लिए 2 ओवर में 25 रन चाहिए.

19:09 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों पर 41 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं और टीम को अब जीत के लिए 24 गेंद पर 41 रनों की जरूरत है. फिलहाल ट्रिस्टन स्टब्स 39 रन और डेविड मिलर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं. अक्षर पटेल रिटायर हर्ट हो गए हैं. वह 16 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे.

---विज्ञापन---

18:47 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली का स्कोर 100 के पार

दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं और टीम को अब जीत के लिए 48 गेंद पर 75 रन चाहिए. फिलहाल अक्षर पटेल 13 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:33 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: केएल राहुल लौटे पवेलियन

11वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा. राहुल 34 गेंदों पर 57 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हो गए.

---विज्ञापन---

18:30 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

केएल राहुल ने RCB के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. राहुल ने 30 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. राहुल के इस इस फिफ्टी के साथ दिल्ली का स्कोर 10 ओवर के बाद 3 विकेट पर 87 रन है.

18:10 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 50 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में 50 रन बना लिए हैं. हालांकि, इस दौरान टीम ने 3 विकेट भी गंवाया. फिलहाल केएल राहुल 31 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

17:54 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

तीसरे ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका लगा. भुवनेश्वर कुमार ने ओवर की 5वीं गेंद पर समीर रिजवी को आउट कर दिया. यह भवी का इस मैच में तीसरा विकेट है. 3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 22 रन है.

17:52 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली को करुण नायर के रूप में दूसरा झटका लगा. नायर 5 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए. दिल्ली ने सिर्फ 16 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया है.

---विज्ञापन---

17:43 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पारी के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका लग गया. पथुम निसांका सिर्फ 1 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए. 1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 2 रन है.

17:36 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

---विज्ञापन---

17:23 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने दिया 176 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन बनाए. टीम के लिए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, टिम डेविड ने 26 रन, विराट कोहली ने 19 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 18 रन बनाए. वहीं, दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया.

17:20 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी का 8वां विकेट गिरा

पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को जितेश शर्मा के रूप में 8वां झटका लगा. जितेश 20 गेंदों पर 14 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए.

---विज्ञापन---

17:18 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी का 7वां विकेट गिरा

पारी के आखिर ओवर ओवर में आरसीबी को क्रुणाल पांड्या के रूप में 7वां झटका लगा. क्रुणाल 10 गेंदों पर 12 रन बनाकर रन आउट का शिकार हुए.

17:02 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा छठा झटका

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर आरसीबी को रोमारियो शेफर्ड के रूप में छठा झटका लगा. शेफर्ड सिर्फ एक रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने.

---विज्ञापन---

16:55 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर आरसीबी को टिम डेविड के रूप में 5वां झटका लगा. टिम 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. 15.2 ओवर में 146 रन के स्कोर पर आरसीबी की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.

16:38 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: रजत पाटीदार लौटे पवेलियन

13वें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को कप्तान रजत पाटीदार के रूप में चौथा झटका लगा. पाटीदार सिर्फ 8 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हो गए. 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 4 विकेट पर 132 रन है.

---विज्ञापन---

16:27 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

11वें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को फिल साल्ट के रूप में चौथा झटका लगा. साल्ट 38 गेंदों पर 63 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए. 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 110 रन है.

16:23 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा. पडिक्कल 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन है.

---विज्ञापन---

IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला 18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बेंगलुरु एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगुलरु की टीम ने 176 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने दो छक्के और एक चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई. दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 34 गेंदों पर 57 रन बनाए. उनके अलावा, कप्तान अक्षर पटेल ने 19 गेंदों पर 26 रन बनाए, जबकि मिलर ने 10 गेंदों पर 22 रनों की अहम पारी खेली. वहीं, आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि क्रुणाल पांड्या को एक विकेट मिला.

---विज्ञापन---

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए. टीम की ओर से फिल साल्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 63 रन बनाए. उनके अलावा, टिम डेविड ने 26 रन, विराट कोहली ने 19 रन और देवदत्त पडिक्कल 18 रनों का योगदान दिया. वहीं, दिल्ली की तरफ से लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार को 1 सफलता मिली. यह दिल्ली की 5 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि आरसीबी की 6 मैचों में दूसरी हार है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---