रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह फेल हुआ RCB का स्टार खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में लग सकता है झटका

Rajat Patidar: आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप हो गए हैं। उन्होंने कर्णाटक के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन किया।

Rajat Patidar

Rajat Patidar: 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। राउंड 1 में कुल 19 मैच खेले जा रहे हैं। इंदौर में मध्यप्रदेश और कर्णाटक की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में एमपी की ओर से रजत पाटीदार भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने इस मैच में खासा निराश किया। आरसीबी के बल्लेबाज पाटीदार अपने पहले ही रणजी ट्रॉफी मैच में फ्लॉप हो गए। पाटीदार को खराब फॉर्म की वजह से आईपीएल ऑक्शन में झटका भी लग सकता है।

विज्ञापन

पहले मैच में फ्लॉप हुए पाटीदार

इस मैच में मध्य प्रदेश पहले बल्लेबाजी कर रही है। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए पाटीदार बड़ी पारी नहीं खेल सके। इस मैच में पाटीदार ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 3 चौके अपने नाम किए। उन्होंने 50.81 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी।

विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक मध्यप्रदेश 83 ओवर में 232 रन बना चुकी है। एमपी की ओर से हरप्रीत सिंह 75 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि वेंकटेश अय्यर 46 गेंदों में 25 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में पाटीदार शुरुआती मैच में लगातार फ्लॉप हो रहे थे। बावजूद इसके कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पटीदार पर भरोसा जताया। हालांकि उन्होंने भी अपने कप्तान का भरोसा जीता और लोअर मिडिल ऑर्डर में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने अब तक आरसीबी के लिए 15 मैच में 30.38 की औसत के साथ 395 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक अपने नाम किए। आरसीबी के लिए उन्होंने लगातार तीन साल खेला है। इस दौरान पाटीदार के बल्ले से 27 मैच में 34.74 की औसत के साथ 799 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक के अलावा 7 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

भारत के लिए भी खेल चुके हैं पाटीदार

साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में पाटीदार को मौका मिला था। लेकिन वह रोहित शर्मा के भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने 3 मैच की 6 पारियों में 63 रन बनाए हैं। वहीं 1 वनडे मैच खेलते हुए पाटीदार ने 22 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ