---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs BAN सीरीज के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय लड़की से की सगाई, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Raza Hassan: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी रजा हसन ने भारतीय महिला से सगाई रचाई है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

---विज्ञापन---

Raza Hassan: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद अब 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के क्रिकेटर रजा हसन ने पूजा बोमन से सगाई रचाई है। रजा हसन ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। दोनों ने न्यूयॉर्क में सगाई रचाई है। दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे।

2025 में हो सकती है शादी

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए राजा हसन ने पूजा बोमन के बार में सगाई होने की जानकारी दी और कहा मेरी सगाई हो गई है! मैंने अपने जीवन के प्यार से हमेशा के लिए मेरा बनने के लिए कहा, और उन्होंने हां कहा! एक साथ आगे के लिए काफी उत्साहित हूं।

---विज्ञापन---

32 साल के रजा हसन पाकिस्तान छोड़कर अमेरिका में रहते हैं। वहीं पूजा भी भारतीय मूल की हैं। वह भी न्यूयॉर्क में रहती हैं। राजा ने बताया कि पूजा इस्लाम धर्म भी अपनाना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raza Hassan (@razahassan_100)

---विज्ञापन---

ऐसा रहा है रजा का करियर

रजा हसन ने पाकिस्तान के लिए 1 वनडे और 10 टी-20 मैच खेला है। उन्होंने 1 वनडे मैच में 1 विकेट जबकि 10 टी-20 मैच में उन्होंने 10 विकेट झटके थे। फिलहाल वह पाकिस्तान टीम से दूर हैं।

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

इन पाक खिलाड़ियों ने की है भारतीयों से शादी

रजा हसन के अलावा कई ऐसे पाकिस्तान खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने भारत में शादी रचाई है। लिस्ट में पहला नाम शोएब मलिक का आता है। उन्होंने 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी रचाई थी। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। वहीं मोहसिन खान ने भी भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय से शादी की थी। लेकिन 1990 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके अलावा मौजूदा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने भी भारतीय महिला से ही शादी रचाई है। उनकी पत्नी का नाम सामिया आरजू है। वह भारतीय हैं। दोनों की मुलाकात दुबई में हुई थी। जिसके बाद साल 2019 में दोनों ने शादी रचाई।

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

First published on: Oct 08, 2024 08:47 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola