Ravindra Jadeja: मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का तीसरा दिन इंग्लैंड ने अपने नाम किया। इंग्लैंड के सभी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। भारतीय गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि इंग्लैंड इस मैच में काफी आगे निकल गई है। भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड को सही समय पर झटके नहीं दे पाए। तीसरे दिन भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सरेआम युवा खिलाड़ी अंशुल कंबोज को डांट दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जडेजा का चढ़ा पारा
मैच के तीसरे दिन जो रूट का विकेट भारत के लिए सबसे अहम था। सिराज ने बेहतरीन गेंद फेंकी, जिससे रूट आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। इसके बाद गेंद पॉइंट की दिशा में गई। लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने मिसफील्ड कर दी और जो रूट ने फिर सिंगल भागने का फैसला किया। इस दौरान रवींद्र जडेजा ने गेंद को नॉन स्ट्राइक पर थ्रो किया। वहीं मिड ऑन की दिशा में फील्डिंग कर रहे कंबोज नॉन स्ट्राइक विकेट के पास नहीं पहुंचे और जडेजा का थ्रो बेकार चला गया। अगर अंशुल भागकर तुरंत विकेट के पास आ जाते तो शायद जो रूट रन आउट हो सकते थे। ऐसे में जडेजा ने अंशुल को बीच मैच में ही डांट लगा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे अंशुल कंबोज गेंदबाजी में भी बेअसर दिखे। उन्होंने खासा प्रभावित नहीं किया। तेज गेंदबाज ने 18 ओवर गेंद फेंकी, जिसमें उन्होंने 89 रन खर्च किए। उन्हें केवल एक ही सफलता मिल सकी।
जो रूट ने ठोका 150 रन
तीसरे दिन जो रूट का बोलबाला रहा। उन्होंने 248 गेंदों में 150 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके शामिल थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना चुकी है। इंग्लैंड के पास 186 रनों की बढ़त है। चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों को वापसी कर इंग्लैंड की पारी को जल्द से जल्द समेटना होगा।
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
17 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
30 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines