ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बड़ा बदलाव? स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर

India A vs Australia A: वनडे टीम के लिए और बड़े खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए बीसीसीआई इंडिया ए के कई सीरीज आयोजित कर रही है. मौजूदा समय में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसके दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया कमबैक करना चाहेगी.

India A

India A की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना होगा कमबैक (Pic Credit- AI Generated)

India A vs Australia A: इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच  3 मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसके पहले मुकाबले में इंडिया ए की टीम बुरी तरह से हार गई थी. अब दूसरे मुकाबले में टीम जीत दर्ज करके कमबैक करना चाहेगी. जिससे सीरीज को भी जिंदा रख सके. दूसरे मुकाबले में कमबैक करने के लिए इंडिया ए की टीम को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरना होगा. जिसके कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं.  

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में बड़ा कर सकती है इंडिया ए 

पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी में सबसे ज्यादा निराश स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने किया था. अनुकूल ने 9 ओवरों में बिना विकेट गंवाए ही 57 रन लुटा दिए थे. जिसके बाद बल्लेबाजी में भी बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में उनकी जगह अब प्लेइंग 11 में गुरजपनीत सिंह की एंट्री हो सकती है. गुरजपनीत सिंह डेथ ओवरों में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं. वहीं क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पुडुचेरी में तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिल सकती है.  

विज्ञापन

गुरजपनीत सिंह अपनी हाइट का फायदा उठाकर गेंद को और ज्यादा बाउंस दे सकते हैं. जिससे इस विकेट पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान किया जा सके. गुरजपनीत सिंह और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलते हैं. ऐसे में उसका फायदा भी उन्हें मिल सकता है. गायकवाड़ भी उनके ऊपर भरोसा जताते हैं. अगर गुरजपनीत सिंह इस मुकाबले में चले, तो वो टीम इंडिया के लिए भी अपना दावा ठोक सकते हैं. 

बल्लेबाजों को करना होगा कमबैक 

बल्लेबाजी में इंडिया ए के पास स्टार खिलाड़ी ही नजर आ रहे हैं. लेकिन मुकाबले में रजत पाटीदार के अलावा सभी फेल हो गए थे. ऐसे में बाकी बल्लेबाजों को अब कमबैक करना होगा. साई सुदर्शन और प्रभसिमरन सिंह को अच्छी शुरुआत देनी होगी. वहीं नंबर 3 पर एक बार फिर से देवदत्त पडिक्कल ही खेलते हुए नजर आएंगे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी दूसरे मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करना चाहेंगे. जिससे वो अपनी टीम को जीत दिला सके. बल्लेबाजी का विकल्प निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम भी देते हैं. वहीं मौका पड़ने पर अरशद खान को भी बल्लेबाजी से योगदान देना होगा. गेंदबाजी में टीम को पिछले मुकाबले से भी और बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

यहां पर देखें इंडिया ए टीम की संभावित प्लेइंग 11 

साई सुदर्शन, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, निशांत संधू, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अरशद खान, गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ