हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS: भारतीय दिग्गज कर सकता है संन्यास का ऐलान, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई अटकलें

India vs Australia 3rd Test: गाबा टेस्ट के बीच भारतीय दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के रिटायरमेंट की अटकलें तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और आर अश्विन की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
ravichandran ashwin

India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सामने जीतने के लिए 275 रन का लक्ष्य है। वहीं जब बारिश के दौरान मैच रुका था तब भारतीय ड्रेसिंग रूम से विराट कोहली और आर अश्विन की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के गले लगते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आर अश्विन के संन्यास की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।

सामने आई तस्वीर

दरअसल दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान जब बारिश के चलते मैच को रोका गया तो ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली और आर अश्विन को काफी देर तक आपस में बातचीत करते हुए देखा गया। जिसके बाद कोहली ने अश्विन को गले लगाया। अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अश्विन के संन्यास की बाते कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें;- IND vs AUS: कोहली के मास्टर प्लान से मिला स्मिथ का विकेट, स्टंप माइक में कैद हुई रणनीति

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कोहली के मास्टर प्लान से मिला स्मिथ का विकेट, स्टंप माइक में कैद हुई रणनीति

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा हैं अश्विन

आर अश्विन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा है। हालांकि अभी तक उनको एक ही मैच में खेलते हुए देखा गया है। अश्विन को एडिलेड टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर की जगह खेलते हुए देखा गया था। हालांकि उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था। जिसके बाद गाबा टेस्ट से अश्विन को बाहर रखा गया था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में रहा शानदार रिकॉर्ड

आर अश्विन फिलहाल के समय में टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अश्विन ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए 537 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी अश्विन का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। अभी तक अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करते हुए 40 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गाबा टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कपिल देव को छोड़ा पीछे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola