IND vs AUS: गाबा टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कपिल देव को छोड़ा पीछे

India vs Australia 3rd Test: गाबा टेस्ट के पांचवें दिन जसप्रीत ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। बुमराह ने अब पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे कर दिया है।

jasprit bumrah

jasprit bumrah

विज्ञापन

India vs Australia 3rd Test: गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेल रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वहीं पांचवें दिन मार्नस लाबुशेन का विकेट लेने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच दिया है। अब बुमराह ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव को पछाड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह ने अभी तक काफी शानदार गेंदबाजी की है। गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में बुमराह ने मार्नस लाबुशेन के रूप में दूसरा विकेट चटकाया था। ये विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रच दिया है।

Advertisment

बुमराह अब ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव के नाम था। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर गेंदबाजी करते हुए 51 विकेट चटकाए थे। वहीं जसप्रीत बुमराह के नाम अब ऑस्ट्रेलिया में 52 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले मौजूद हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 49 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा 40 विकेट के साथ आर अश्विन चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

भारत की शानदार गेंदबाजी

गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में पांचवें दिन टीम इंडिया की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली है। जिसके चलते महज 33 रन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने 5 विकेट गंवा दिए। जिसमें जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट, आकाश दीप ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट चटकाया। इससे पहले टीम इंडिया की पहली पारी 260 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ