हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेंगलुरु में करोड़ों का बंगला, लग्जरी कार कलेक्शन… T20 लीग में फ्रेंचाइजी मालिक बने राहुल द्रविड़ की कितनी है Net Worth?

Rahul Dravid Net Worth: पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ की गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में होती है. द्रविड़ ने हाल ही में एक नई टी20 फ्रेंचाइजी लीग में एक टीम खरीदी है. यहां जानिए कितनी है राहुल द्रविड़ की नेटवर्थ?

विज्ञापन
Rahul Dravid Net Worth

Rahul Dravid Net Worth: भारतीय क्रिकेट में ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने हाल ही में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) में एक टीम खरीदी है. द्रविड़ डबलिन गार्डियंस फ्रेंचाइजी के मालिक बने हैं. 16 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने और अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को 2024 टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले द्रविड़ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं.

क्रिकेट से संन्यास के बाद भी द्रविड़ की लोकप्रियता कम नहीं हुई है और वे आज भी कोचिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं. तो आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं राहुल द्रविड़?

राहुल द्रविड़ की कुल नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2026 तक राहुल द्रविड़ की कुल नेटवर्थ करीब 320 करोड़ रुपये (लगभग 40 मिलियन डॉलर) आंकी गई है. उन्होंने यह संपत्ति अपने लंबे क्रिकेट करियर, कोचिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य निवेशों के जरिए बनाई है. टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में द्रविड़ को सालाना लगभग 12 करोड़ रुपये सैलरी मिलती थी. इसके बाद आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के तौर पर भी उन्होंने करीब 5 करोड़ रुपये की कमाई की.

विज्ञापन

ब्रांड एंडोर्समेंट

राहुल द्रविड़ ब्रांड एंडोर्समेंट जगत में भी एक बड़ा नाम हैं. वह क्रेड, HDFC लाइफ, रीबॉक, पेप्सी, प्यूमा, जिलेट और कैस्ट्रोल जैसे कई बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडोर्समेंट के जरिए वह हर साल करीब 3.5 से 5 करोड़ रुपये तक कमाते हैं.

ये भी पढ़ें- PAK W vs ZIM W Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान-जिम्बाब्वे T20 मैच लाइव? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी जानकारी

बेंगलुरु में करोड़ों का बंगला

राहुल द्रविड़ के पास बेंगलुरु के पोश इलाके इंदिरानगर में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई है. द्रविड़ के इस घर का नाम ‘समनवय’ है, जिसे उन्होंने 2010 में खरीदा था. इसके अलावा, उनके नाम देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं.

विज्ञापन

द्रविड़ का लग्जरी कार कलेक्शन

राहुल द्रविड़ को महंगी और लग्जरी कारों का शौक है. द्रविड़ के कार कलेक्शन में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, हुंडई टक्सन, ऑडी क्यू5, मर्सिडीज-बेंज जीएलई 350 (1 करोड़) और पोर्श 911 कैरेरा (2 करोड़ रुपये) एस जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.

राहुल द्रविड़ का शानदार क्रिकेट करियर

‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी को 1973 को इंदौर में हुआ था. द्रविड़ ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी. द्रविड़ ने अपने 16 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए और विदेशी धरती पर भारत को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई है.

विज्ञापन

उन्होंने 164 टेस्ट मैचों में 36 शतक और 63 अर्धशतकों की मदद से 13288 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में द्रविड़ ने 344 मैच खेलकर 10889 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं. वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें- 50 ओवर के मैच में एक टीम ने कूटे 822 रन, 1 बल्लेबाज ने लगाया तिहरा तो 1 ने दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की हुई बारिश!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola