50 ओवर के मैच में एक टीम ने कूटे 822 रन, 1 बल्लेबाज ने लगाया तिहरा तो 1 ने दोहरा शतक, रिकॉर्ड्स की हुई बारिश!

Scorpions Cricket Club: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस IPL 2026 में व्यस्त हैं. इसी बीच जिम्बाब्वे में एक क्रिकेट टूर्नामेंट में ऐतिहासिक कारनामा देखने को मिल गया. एक टीम ने 50 ओवर के मैच में 822 रन बना डाले.

Scorpions Cricket Club

एक पारी में बने 822 रन

Scorpions Cricket Club: जिम्बाब्वे में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान रिकॉर्ड्स की बारिश हुई. मसविंगो 50 ओवर फर्स्ट लीग में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 50 ओवर में 822 रन बना डाले. एकदिवसीय क्रिकेट में 300-350 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है लेकिन इस टीम ने करीब तीन गुना रन बना डाले. जवाब में विरोधी टीम मात्र 28 रन बना पाई और स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब को 794 रनों से जीत मिली.

विज्ञापन

एक पारी में बने 822 रन

स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच मसविंगो स्पोर्ट्स क्लब में मैच हुआ. स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी की. तकुंडा मडम्बो और विनफेड मटेंडे के बीच 414 रन की साझेदारी देखने को मिली. मटेंडे 75 गेंदों में 203 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए, उनके आउट होने के बाद विंसेंट मोयो ने 39 गेंदों में 78 रन बनाए.

विज्ञापन

तकुंडा ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 302 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 50 चौके और 6 छक्के जड़े और फिर रिटायर आउट हो गए. स्कॉर्पियंस स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेब्रियल जाया ने 110 रन की पारी खेली. एक तिहरे और एक दोहरे शतक के दम पर उन्होंने 50 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 822 रन बना डाले.

विज्ञापन

794 रन से जीता मैच

स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 823 रनों का लगभग असंभव लक्ष्य सामने रखा, जवाब में मीथेन लायंस की टीम 7.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर 28 रन ही बना पाई. मैच को वहीं समाप्त कर दिया गया और स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 794 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. SCC की ओर से तवाननयशा कसौंडो ने 3 विकेट झटके और एम्मानुएल दुबे जूनियर ने 4 विकेट अपने नाम किए. मैच में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला. यह एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है. इस मैच में बल्ले से कई सारे रिकॉर्ड्स बने.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ