Rahul Dravid Comeback: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था। राहुल द्रविड़ अपने पीछे एक मजबूत टीम इंडिया छोड़कर गए हैं। वहीं रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि राहुल द्रविड़ फिर से कोच के रूप में क्रिकेट मैदान पर वापसी कर सकते हैं। आईपीएल 2025 में एक टीम के साथ राहुल द्रविड़ के जुड़ने की खबरें सामने आ रही है।
राहुल बनेंगे राजस्थान के कोच
टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के लिए कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद से राहुल ब्रेक पर चल रहे हैं, लेकिन अब एक बार फिर से द्रविड़ कोच की भूमिका में दिख सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ सकते हैं। इस दौरान राहुल टीम में मुख्य कोच की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ राहुल का पुराना नाता रहा है एक समय था द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हुआ करते थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित-विराट खेलेंगे तो बुमराह क्यों नहीं? सामने आई बड़ी वजह
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी और राहुल द्रविड़ के बीच इसको लेकर बातचीत चल रही है। ऐसे में जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। साल 2014 और 2015 में राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स में मेंटोर की भूमिका निभाई थी। राहुल द्रविड़ साल 2015 में टीम इंडिया ए के मुख्य कोच बने थे। इसके बाद साल 2021 में उनको भारतीय सीनियर टीम का हेड कोच बनाया गया था।
गौतम गंभीर ने ली राहुल की जगह
राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर बन चुके हैं। श्रीलंका दौरे से गौतम अपने कार्यकाल की शुरुआत करने वाले हैं। श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से होने जा रही है। जिसके लिए गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ श्रीलंका पहुंच चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Women Asia Cup: महिला क्रिकेट में पहली बार इस टीम से खेलेगा भारत, सेमीफाइनल पर होगी निगाह
ये भी पढ़ें:- सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में क्यों नहीं मिली जगह? बीसीसीआई चयनकर्ता ने बताई वजह
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines