IND vs SL: रोहित-विराट खेलेंगे तो बुमराह क्यों नहीं? सामने आई बड़ी वजह

Jasprit Bumrah Not Playing: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। जसप्रीत बुमराह को इस दौरे के लिए टीम से बाहर रखा गया है। जिसकी वजह का गौतम गंभीर ने खुलासा भी किया है।

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Not Playing: वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस बार टीम इंडिया में काफी कुछ बदल गया है, टी20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं होंगे, इसके अलावा टीम के कोच गौतम गंभीर हैं। वहीं टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव हैं। इस दौरे पर टीम इंडिया पहले टी20 सीरीज खेलने वाली है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस दौरे के लिए जहां एक तरफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है तो वहीं टीम इंडिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस दौरे के लिए न तो वनडे और न ही टी20 टीम में हैं। जिसको लेकर टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा बयान दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

आखिर क्यों दिया बुमराह को आराम?

जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए आराम दिया गया है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में वापस बुला लिया गया है। जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठ रहा था कि आखिर बुमराह को क्यों टीम से बाहर रखा गया है। जिसको लेकर नए हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि जसप्रीत बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनको हर कोई अपनी टीम में चाहता है। ऐसे गेंदबाज के लिए कार्यभार प्रबंधन बेहद जरूरी है। इसलिए हम चाहते है कि बुमराह को अधिकतर मैचों के लिए बिल्कुल फ्रेश रखे और ये हम सभी तेज गेंदबाजों के लिए करना चाहते हैं।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 में रहा था शानदार प्रदर्शन

टी20 विश्व कप 2024 में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। अपनी गेंदबाजी के दम पर बुमराह ने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में बुमराह ने 15 विकेट हासिल किए थे। टी20 विश्व कप 2024 के बाद से बुमराह ब्रेक पर चल रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ