Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘भारत को अपनी ए टीम भेजनी चाहिए…’, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने उठाए एशिया कप के स्टैंडर्ड पर सवाल

Asia Cup 2025: एशिया कप के स्टैंडर्ड को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सवाल खड़े किए हैं। दिग्गज का मानना है कि भारत को इस टूर्नामेंट में इंडिया A टीम को भेजना चाहिए।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Sep 10, 2025 16:48

R Ashwin: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से हो चुकी है। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांग कांग के बीच खेला गया। अफगानिस्तान ने 94 रनों से मुकाबला अपने नाम करते हुए एशिया कप में शानदार आगाज किया। हालांकि एशिया कप को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन का एक बयान चर्चा में हैं। दिग्गज गेंदबाज का मानना है कि एशिया कप में भारत को अपनी प्रमुख टीम नहीं बल्कि इंडिया A टीम भेजनी चाहिए।

आर अश्विन ने क्या कहा?

आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एशिया कप को लेकर बात करते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका को इस टूर्नामेंट में शामिल कर इसे एफ्रो-एशिया कप जैसा बनाना चाहिए। इससे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ जाएगा। अभी जो देखने को मिल रहा है उसमें भारत को ए टीम को भी शामिल करना चाहिए ताकि मुकाबले रोमांचक हो सके। अश्विन को लगता है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगभग सभी टीमों के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करेगी। इसलिए भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रोमांच नहीं रहेगा। इसके अलावा अश्विन को लगता है कि बांग्लादेश की टीम एशिया कप में कुछ खास नहीं कर पाएगी। वहीं अश्विन ने ये भी माना कि एशिया कप 2025 आगामी टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का पैमाना नहीं है।

---विज्ञापन---

सूर्या की कप्तानी पर नजरें

टी-20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव को टी-20 का कप्तान नियुक्त किया था। सूर्या ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भारत को जीत भी दिलाई है। हालांकि एशिया कप में वह पहली बार भारत की कमान संभालेंगे। ऐसे में सूर्या की कप्तानी पर भी नजरें रहने वाली हैं। आगामी टी-20 विश्व कप 2026 से पहले सूर्या के लिए एशिया कप किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2025 04:43 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.