हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंत ने दी गजब की सलाह, अश्विन को अगली ही गेंद पर मिला विकेट, देखें वीडियो

R Ashwin: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आर अश्विन को खास सलाह दी। अश्विन ने भी पंत की सलाह को अपनाया और उन्हें बड़ी सफलता मिली।

विज्ञापन

R Ashwin: भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से शुरू हो चुका है। कानपुर में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच देर से शुरू हुआ था। बांग्लादेश को इस मैच में औसतन शुरुआत मिली। हालांकि मैच के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अनुभवी फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को सलाह दी। इसका रिजल्ट अगली ही गेंद पर उन्हें मिल गया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ऋषभ पंत ने बांग्लादेशी कप्तान को फंसाया!

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आर अश्विन उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान अश्विन ने गुड लेंथ पर गेंदबाजी की जिसके बाद नजमुल हुसैन ने डिफेंस किया। इस गेंद के तुरंत बाद ही पंत ने आर अश्विन को खास सलाह दी। उन्होंने कहा ऐश भाई हल्का सा थोड़ा आगे डालना पड़ेगा। इसके बाद अश्विन ने पंत की बात मानी और बांग्लादेशी कप्तान कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। शांतो को अश्विन ने 28.5 ओवर में अपना शिकार बनाया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस मैच में नजमुल बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्हें 57 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 35 ओवर में 107/3 रन बना चुकी है। पहले दिन बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मोमिनुल हक 81 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि मुश्फिकुर रहीम 13 गेंदों में 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

अश्विन के नाम खास उपलब्धि

आर अश्विन ने इस विकेट को लेकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की। उन्होंने नजमुल को आउट करते ही एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया। अश्विन ने पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा, जिनके नाम एशिया में 419 सफलता दर्ज थी। वहीं एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कृतिमान श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 612 विकेट झटके हैं।

ये भी पढ़ें:-  भारत से पहले कितनी टीमें खेलती थी इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच, पाकिस्तान का कब खुला खाता

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola