Sarfaraz Khan: सरफराज खान को इंडिया A टीम में मौका नहीं दिया गया है. 21 अक्टूबर को बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका A के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया A का ऐलान किया, लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि इंडिया A टीम में सरफराज खान को मौका नहीं दिया गया, जबकि 28 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी आखिरी सीरीज में भारत के लिए शतक बनाया था. इसके अलावा वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं. अब आर अश्विन का गुस्सा अजीत अगरकर पर फूटा है. उन्होंने जमकर अगरकर को लताड़ा है.
अजीत अगरकर पर भड़के आर अश्विन
सरफराज खान के चयन को लेकर आर अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि जब मैं सरफराज के चयन न होने पर गौर करता हूं तो मुझे कोई स्पष्टीकरण नहीं मिलता. मैं बहुत दुखी हूं और उनके लिए दुख महसूस करता हूं. अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं उन्हें फोन करके क्या कहता? उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है और रन बना रहे हैं; उन्होंने अपनी पिछली टेस्ट श्रृंखला में शतक भी बनाया था और इस तरह से चयन न किए जाने से मुझे लगता है कि कोई यह सोच रहा होगा कि हमने उसे काफी देख लिया है, और अब हम उसे नहीं चाहते, इसलिए हम उस दिशा में नहीं जाना चाहते. अगर मैं सरफराज ख़ान होता, तो मैं यही सोचता. उसे इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिया गया है. यह सचमुच ऐसा है जैसे दरवाजा बंद कर दिया गया हो.
वहीं, अश्विन आगे बात करते हुए कहा कि वह कहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे? अब, यदि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे कहेंगे कि वह केवल प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए ही अच्छे हैं. इसलिए अब उन्हें इंडिया ए के लिए नहीं चुना जाएगा. वह कहां जाकर अपनी योग्यता साबित करेंगे? वह कहां दिखाएंगे कि उनमें सुधार हुआ है? इसलिए, इस तरह से चयन न होना किसी के फैसले जैसा लगता है, चाहे वह प्रबंधन की तरफ से हो या चयन की तरफ से, कि अब हम उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-6 मैच, 0 जीत… पाकिस्तान का काम तमाम, हुआ वुमेंस वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया कैसे करेगी क्वालीफाई?
सरफराज खान का कैसा रहा है हालिया प्रदर्शन?
सरफराज ने अपना पिछला फर्स्ट क्लास मैच मुंबई के लिए जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था. इस मैच में उन्होंने 42 और 32 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा इंग्लैंड लायंस के खिलाफ सरफराज ने 92 रनों की पारी खेली थी. वहीं पिछले साल सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 150 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पहले मैच में जीत के बाद बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 3 धुरंधरों की एंट्री, गिल की बढ़ेगी परेशानी!
संबंधित खबरें
IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा
3 hrs agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान के 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं टीम इंडिया का खेल, भारत को करनी होगी खास तैयारी
4 hrs agoगौतम गंभीर को युवराज सिंह की बड़ी सलाह, बताया वर्ल्ड कप 2027 जीतने का रास्ता
5 hrs agoIPL 2027: क्यों SRH छोड़ना चाहते हैं अभिषेक शर्मा? सामने आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoIND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट
7 hrs agoभारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मैच में नहीं आएंगे मोहसिन नकवी, ACC ने किया बड़ा ऐलान
8 hrs agoAsian Games 2026: वुमेंस हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का सूखा किया खत्म, ओलंपिक 2028 का भी कटाया टिकट
9 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
9 hrs agoमुकेश चौधरी ने 5 विकेट हॉल लेकर मचाया धमाल, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
10 hrs agoAsian Games 2026: भारत की झोली में आया एक और गोल्ड, रेसलिंग में सुजीत कलकल ने फहराया तिरंगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines