IND vs AUS: पहले मैच में जीत के बाद बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 3 धुरंधरों की एंट्री, गिल की बढ़ेगी परेशानी!

AUS Squad Changes Rest ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच में बारिश का साया रहा. ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ली और अब अगले दो मैचों में उनके स्क्वाड में कुछ बदलाव हुए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप बाहर हो चुके हैं. अगले दोनों वनडे मैचों के लिए टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री हो गई है. इसी के चलते प्लेइंग 11 में भी कुछ चेंज हो सकते हैं.

AUS Squad Changes Rest ODI Series

AUS टीम में तीन धुरंधरों की एंट्री

विज्ञापन

Australia Squad 2nd & 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर 2025 को एडिलेड में दूसरे वनडे मैच का आयोजन किया जाने वाला है. पर्थ में हुए पहले मुकाबले में बारिश का साया रहा और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज कर ली. शुभमन गिल अब टीम इंडिया की वनडे में कप्तानी कर रहे हैं और उनकी शुरुआत हार से हुई. हालांकि, अब दूसरे और तीसरे वनडे वो भारतीय टीम को जीत दिलाना चाहेंगे. हालांकि, उनके लिए ये काम आसान नहीं होगा. बता दें कि दूसरे और तीसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 3 बदलाव हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम में तीन धुरंधरों की एंट्री

ऑस्ट्रेलिया ने जब भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया था, तो उन्होंने दो अलग-अलग टीमें बताई थी. पहले वनडे के लिए एलेक्स कैरी और जोश इंग्लिस जैसे बड़े खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे. इसी वजह से जोश फिलिप खेलते हुए नजर आए थे. हालांकि, दूसरे और तीसरे वनडे के लिए फिलिप ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं. टीम अब बदल गई है और कुल तीन खिलाड़ियों की एंट्री हुई है.

विज्ञापन

अगले दो मैचों के लिए एलेक्स कैरी की टीम में वापसी हो गई है और जोश इंग्लिस भी अब स्क्वाड का हिस्सा बन चुके हैं. इसके अलावा एडम जम्पा की एंट्री भी स्क्वाड में हो गई है. पहले वनडे के लिए 14 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान हुआ था और अब जोश फिलिप को बाहर करने और तीन धुरंधरों को टीम में जगह देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड 16 सदस्यों की हो गई है. पहले के मुकाबले कंगारुओं का स्क्वाड और मजबूत नजर आ रहा है.

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मार्नस लबुशेन, मैट रेनशॉ, मिचेल मार्श, कूपर कोनॉली, मिचेल ओवेन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, मैथ्यू कुहनेमन

दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

एडिलेड वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में चेंज हो सकता है. जोश फिलिप और मैथ्यू कुहनेमन की जगह जोश इंग्लिस और एडम जम्पा की टीम में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, मैट रेनशॉ, कूपर कोनॉली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ