Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

इजराइल-ईरान जंग के बीच बुरी तरह फंसी पीवी सिंधु, बास्केटबॉल टीम पर भी आई बड़ी अपडेट

Israel-Iran War:इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू फंस गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी साझा की है. इसके अलावा भारतीय बास्केटबॉल टीम भी कतर में है. टीम को अपनी यात्रा रोकनी पड़ी.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 1, 2026 09:39

Israel-Iran War: 28 फरवरी को इजरायल ने ईरान पर हमला कर दिया. बाद में ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल समेत कई देशों पर हमला किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान, इराक, कुवैत, इजरायल और बहरीन के ऊपर का एयरस्पेस लगभग खाली है. ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों पर हमले किए. मिडिल ईस्ट के कई देश इजरायल और ईरान जंग की चपेट में हैं. ऐसे में भारत की स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी दुबई में फंसी हुई हैं. इसके अलावा बास्केटबॉल टीम भी आगे की यात्रा नहीं कर पा रही है.

पीवी सिंधु फंसी

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं, जो बर्मिंघम से उनका कनेक्टिंग पॉइंट था. सिंधू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अगली सूचना तक सभी फ्लाइट्स संस्पेंड है. वहीं, स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बर्मिंघम पहुंच चुके हैं. चिराग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि अमेरिका के ईरान पर हमला करने से पहले सुरक्षित बर्मिंघम पहुंच गए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अंपायर के फैसले ने पाकिस्तान को जिताया मैच! कोच जयसूर्या हुए आग बबूला, आखिरी गेंद पर मचा बवाल

भारतीय बास्केटबॉल टीम भी फंसी

भारतीय बास्केटबॉल टीम इन दिनों कतर में हैं. टीम वर्ल्ड कप एशियन क्वालीफायर खेलने के बाद दोहा एयरपोर्ट जाते समय होटल से चेक आउट कर रही थी. इसी दौरान टीम को पता चला कि कुछ ठीक नहीं है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी प्रत्यांशु तोमर ने कहा कि उन्हें इरान-इजरायल जंग के बारे में तब पता चला, जब टीम अपने होटल से चेक आउट करने वाली थी. हमलोग एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे. तभी पता चलता है कि सबकुछ ठीक नहीं है. हालांकि फिलहाल कोई दिक्कत की बात नहीं है. भारत बास्केटबॉल टीम को अपना अगला मैच तीन मार्च को बेरूत में लेबनान के साथ खेलना है. लेकिन इस मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में भी कुछ भी संभव नहीं है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट में खलबली, हेड कोच सनथ जयसूर्या ने किया पद छोड़ने का फैसला!

First published on: Mar 01, 2026 09:39 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.