Rishabh Pant
विज्ञापन

LSG vs DC: ऋषभ पंत OUT या Not Out? एक गलती के कारण लौटना पड़ा पवेलियन

LSG vs DC: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे, लेकिन सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े पंत को बिना गलती के पवेलियन लौटना पड़ा.

LSG vs DC IPL 2026, Rishabh Pant: आईपीएल 2026 के 5वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने हैं और यह दोनों ही टीमों का इस सीजन में पहला मैच है. वहीं, इस मैच में ओपनिंग करने उतरे LSG के कप्तान ऋषभ पंत कुछ खास नहीं कर पाए. फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. पंत सिर्फ 7 रन बनाकर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. इसमें उनकी कोई गलती भी नहीं थी. वहीं, पंत के रन आउट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

दरअसल, तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ये अजीब घटना हुई. मुकेश कुमार गेंदबाजी कर रहे थे और मिचेल मार्श ने सामने की तरफ जोरदार शॉट खेला. मुकेश ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से लगकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जा लगी. उस वक्त पंत क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे और उनके पास वापस लौटने का कोई मौका ही नहीं था. बस यहीं उनका काम तमाम हो गया और उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने थर्ड अंपायर के फैसला का भी इंतजार नहीं किया. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ