PCB ने किया अपने नए उपकप्तान का ऐलान, 0 मैच खेलने वाले खिलाड़ी को मिला जिम्मा

पीसीबी ने अपने नए नियामित कप्तान और उपकप्तान की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ी को जिम्मा दिया गया है।

PCB (1)
विज्ञापन

Salman Ali Agha: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। इसके साथ ही बोर्ड ने नए उपकप्तान का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने वनडे और टी-20 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नियामित कप्तान बनाया है, जबकि नियामित उपकप्तानी का जिम्मा सलमान अली आगा को दिया गया है। खास बात ये है कि आगा ने अब तक पाकिस्तान के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।

सलमान अली आगा को मिला जिम्मा

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान अली आगा को बाबर आजम की जगह पर पाकिस्तान का नया कप्तान बनाया जाएगा। लेकिन बोर्ड ने 27 अक्टूबर को अपना नया कप्ता विकेटकीपर बल्लेबाज को चुना, जबकि सलमान को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है। सलमान ने अब तक पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं, जबकि टी-20 में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन

कैसा रहा है आगा का करियर?

30 साल के आगा ने अब तक पाकिस्तान के लिए 17 टेस्ट मैच में 45.80 की औसत के साथ 1191 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 21 वनडे मैच में 40.58 की औसत के साथ 487 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 3 शतक के अलावा 9 अर्धशतक अपने नाम किए हैं, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसे इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था। इस सीरीज में आगा ने अपने बल्ले से धमाल मचाया था। उन्होंने पहले मैच की पहली पारी में 104 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में 30 साल के बल्लेबाज ने 63 रन बनाए थे। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 31 और 63 रन बनाए थे। जबकि तीसरे मैच में उन्होंने 1 रन बनाए थे।

अब पीसीबी ने उन्हें वनडे और टी-20 के लिए नया उपकप्तान बनाकर बड़ा जिम्मा दिया है। बोर्ड के इस फैसले से साफ है कि आगा आने वाली सीरीज और टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम में लगातार बने रहेंगे। पाकिस्तान को आगामी वनडे और टी-20 सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलनी है। इसके बाद टीम को जिम्बाब्वे का भी सामना करना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ