Live Updates
42.12 मीटर का थ्रो कर सके परवीन
परवीन कुमार फाइनल में चौथे प्रयास में 42.12 मीटर का थ्रो कर सके। वह इस थ्रो के साथ 11 प्रतियोगियों में से 8वें स्थान पर रहे। स्पर्धा में उज्बेकिस्तान के योर्किंबेक ओडिलोव ने गोल्ड जीता। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 50.32 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर मेडल पर कब्जा जमाया।
तुर्किये के मुहम्मद खालवंडी ने 49.97 मीटर के साथ सिल्वर और ब्राजील के सिसेरो वाल्दिरान लिन्स नोब्रे ने 49.46 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
आठवें स्थान पर रहे परवीन
परवीन प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर रहे।
मुहम्मद खालवंडी टॉप पर
पुरुषों की भाला फेंक एफ-57 स्पर्धा के फाइनल में तुर्की के मुहम्मद खालवंडी 49.97 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ टॉप पर हैं। इंडोनेशिया के फौजी पुरवोलक्सोनो 45.66 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि केप वर्डे के मारिलसन फर्नांडीस सेमेदो 39.97 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। परवीन इस सूची में 11वें स्थान पर हैं, इसलिए उन्हें मैदान पर उतरने में समय लगेगा।
जेवलिन थ्रो के फाइनल में परवीन कुमार से उम्मीदें
पैरालंपिक में पुरुषों की जैवलिन थ्रो (F57) प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारतीय थ्रोअर परवीन कुमार से मेडल की उम्मीदें हैं।
रुबीना ने जीता ब्रॉन्ज
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग की स्पर्धा में रुबीना फ्रांसिस ने इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
भारत का मेडल हुआ पक्का, रुबीना फ्रांसिस टॉप-3 में शामिल
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में भारत का पदक पक्का हो गया है।
शुरू हुआ फाइनल मैच, भारत की झोली में आ सकता है पदक
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग का फाइनल मैच शुरू हो गया है। भारतीय निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस इस इवेंट में मेडल जीत सकती हैं।
फ्रांसिस रुबिना फाइनल में
शूटिंग में फ्रांसिस रुबिना ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब शूटिंग में भारत की एक और पदक की उम्मीद जग गई है। फ्रांसिस रुबिना का फाइनल मैच शाम 6:15 बजे शुरू होगा।
सेमीफाइनल में पहुंचे सुकांत कदम
पैरा बैडमिंटन के SL4 पुरुष एकल मैच में सुकांत कदम ने थाईलैंड के सिरीपोंग टीमोअरोम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
भारत पैरा रोइंग फाइनल बी के लिए क्वालीफाई
अनीता और कोंगन्नापल्ले नारायण की भारतीय जोड़ी ने 7 मिनट 54 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर दौड़ पूरी करके फाइनल बी के लिए क्वालीफाई किया है।
सेमीफाइनल में पहुंचे नितेश
शीर्ष वरीयता प्राप्त नितेश कुमार ने थाईलैंड के बन्सुन मोंगखोन के खिलाफ पुरुष एसएल3 एकल मैच में सीधे सेट में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। नितेश ने 21-13, 21-4 से जीत दर्ज करके ग्रुप चरण में क्लीन स्वीप कर दिया है।
ज्योति गड़ेरिया बाहर
महिला पैरा साइकिलिंग ज्योति गड़ेरिया फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहीं। ज्योति 11वें स्थान पर रहीं। जबकि टॉप-6 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है।
मुश्किल में स्वरूप महावीर
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में स्वरूप महावीर उन्हालकर थोड़ी मुश्किल में दिख रहे हैं। तीसरी सीरीज में उन्होंने 101.7 का स्कोर बनाया। फिलहाल वे 16वें स्थान पर हैं।
एक्शन में ज्योति गड़ेरिया
महिला पैरा साइकिलिंग में ज्योति गड़ेरिया ने अपनी दौड़ 52.098 सेकंड में पूरी की। जिसके बाद ज्योति महिला पैरा साइकिलिंग स्पर्धा में नंबर एक आ गईं।
स्वरूप महावीर का मैच जारी
पैरा शूटिंग में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में भारत के स्वरूप महावीर का मैच शुरू हो चुका है।
क्वार्टर फाइनल में पहुंची मनदीप
मनदीप कौर ने पहला गेम हारने के बाद दूसरे और तीसरे गेम में शानदार वापसी करते हुए मैच को जीत लिया। अब मनदीप क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।
मनदीप कौर ने जीता मैच
तीसरे दिन पैरा बैडमिंटन में मनदीप कौर ने जीत के साथ आगाज किया है। तीसरे गेम में मनदीप ने ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी को 21-17 से हराकर मैच को अपने नाम किया।
मनदीप की शानदार वापसी
दूसरे गेम में मनदीप कौर ने शानदार वापसी की है। दूसरे गेम को मनदीप ने 10 मिनट में 21-10 से जीत लिया।
पहले गेम में मनदीप की हार
मनदीप कौर को पहले गेम में सेलिन ऑरेली विनोट ने 21-23 से हरा दिया।
मनदीप कौर का मैच शुरू
पैरा बैडमिंटन भारत की मनदीप कौर और ऑस्ट्रेलिया की सेलिन ऑरेली विनोट का मैच शुरू हो गया है।
मनदीप कौर करेंगी शुरुआत
पेरिस पैरालंपिक में तीसरे दिन भारत की तरफ से मनदीप सिंह पैरा-बैडमिंटन महिला एकल SL3 ग्रुप स्टेज में शुरुआत करेंगी।
दूसरे दिन भारत ने जीते थे 4 पदक
दूसरे दिन भारत ने 4 पदक अपने नाम किए थे। जिसमें से 2 पदक शूटिंग में आए थे। आज एक बार फिर से शूटिंग में पदक आने की उम्मीद है।
Paris Paralympics 2024 Day 3: पेरिस पैरालंपिक 2024 का तीसरा दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा। तीसरे दिन पैरा शूटिंग में भारत को एक पदक मिला। रुबीना फ्रांसिस ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता। दूसरी ओर शीतल देवी से मेडल की उम्मीदें टूट गईं। वह आर्चरी के प्री-क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गईं। इसी तरह जैवलिन थ्रो में भी भारत का मेडल जीतने का सपना टूट गया। परवीन कुमार स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहे। दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को चार मेडल दिलाए थे। जिसमें एक गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।
बता दें कि दूसरे भारत को अवनि लेखरा ने पैरा शूटिंग में पेरिस पैरालंपिक का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। ये उनका दूसरा पैरालंपिक गोल्ड मेडल था। फिलहाल भारत के पास एक गोल्ड, एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज के साथ पांच पदक जीत चुका है। अभी मेडल के मामले में भारत 22वें स्थान पर है।
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
18 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
30 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines