Paris Paralympics 2024: भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने जापान के फुजिहारा डी को हराकर पुरुष एकल एसएल3 वर्ग के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। उन्होंने जापान के खिलाड़ी को 21-16, 21-12 से हराया। नितेश अब सोमवार को गोल्ड मेडल के लिए उतरेंगे।
बता दें कि आईआईटी मंडी के स्नातक नितेश 2009 में हुई दुर्घटना में विकलांग हो गए थे। वहीं अब नितेश ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि वो एसएल3 वर्ग में पदक के साथ ही वापस लौटेंगे। बता दें कि तीन साल पहले प्रमोद भगत ने टोक्यो में पैरा बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता था।
एसएल3 वर्ग में वही खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जिनको निचले अंगों की विकलांगता होती है। अब फाइनल में नितेश का मुकाबला ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से होगा। ब्रिटेन के डेनियल बेथेल ने दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड के बन्सन मोंगखोन को 21-7, 21-9 से हराया।
ये भी पढ़ें:- Video: UP T20 League में रिंकू सिंह की टीम का कमाल, प्वाइंट टेबल में नंबर-1 की जंग जारी
सेमीफाइनल में मनीषा और तुलसी के बीच होगा मुकाबला
इससे पहले SU5 वर्ग में महिलाओं के एकल सेमीफाइनल में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मनीषा रामदास ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में अब मुकाबला हमवतन तुलसीमति मुरुगेसन से होगा। इसी के साथ इस स्पर्धा में भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है।
ये भी पढ़ें:- 16 की उम्र में हो गए अनाथ, 2 साल बाद मिली टीम इंडिया की कमान; मोहम्मद अमान की संघर्ष भरी कहानी
मनीषा रामदास ने क्वार्टर फाइनल में जापान की मामिको टोयोडा को 21- 13 21-16 से हराया था। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त तुलसीमति से होगा। उन्होंने पुर्तगाल की बीट्रिज़ मोंटेइरो को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines