Video: UP T20 League में रिंकू सिंह की टीम का कमाल, प्वाइंट टेबल में नंबर-1 की जंग जारी

UP T20 League 2024 Points Table: यूपी टी20 लीग में रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स कमाल का प्रदर्शन कर रही है। अभी तक रिंकू की टीम ने अपने सभी मैच जीते हैं। जिसके बाद प्वाइंट टेबल में भी रिंकू की टीम पहले नंबर पर मौजूद है।

rinku singh

UP T20 League 2024: इन दिनों उत्तर प्रदेश में यूपी टी20 लीग खेली जा रही है। इस लीग में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अभी तक इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की टीम एक भी मैच नहीं हारी है। बीते दिन मेरठ मावेरिक्स का मुकाबला गोरखपुर लायंस से हुआ। इस मैच को मेरठ ने 48 रनों से जीत लिया था। इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह बल्ले के साथ-साथ कप्तानी भी कमाल की कर रहे हैं।

जिसके बाद रिंकू की टीम प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर और ज्यादा मजूबत हो गई है। अभी तक मेरठ मावेरिक्स ने इस टूर्नामेंट में 4 मैच खेले हैं और चारों मैचों में टीम ने जीत हासिल की है। फिलहार रिंकू सिंह की टीम के पास 8 अंक है। इसके अलावा काशी रुद्रास की टीम 8 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ