Paris Olympics में हाकी के सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान क्यों बोले-भारत को बड़ा झटका

Paris Olympics 2024 में आज रात भारतीय हॉकी टीम जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलती हुई नजर आएगी। इस मैच में जीत हासिल कर टीम 44 साल बाद ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश करने की तैयारी में है।

Harmanpreet Singh

Harmanpreet Singh

Paris Olympics 2024: आज भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों की नजरें अपनी हॉकी टीम पर टिकी हुई हैं। भारतीय हॉकी टीम आज पेरिस ओलंपिक-2024 के सेमीफाइनल मैच में जर्मनी के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करेगी। इस मैच को जीतकर भारत 44 साल के बाद ओलंपिक का फाइनल मैच खेलता हुआ नजर आएगा। भारत ने आखिरी बार 1980 के ओलंपिक में हॉकी का फाइनल मैच खेला था। तब टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में अब तक किया शानदार प्रदर्शन 

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से अभी तक सभी का दिल जीता है। हॉकी टीम ने 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान को शुरू किया था। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2, अर्जेंटीना को 1-1 और आयरलैंड को 2-0 से हराया। इसके बाद भारत को मौजूदा ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारत को 1-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अगले ही मैच में टीम ने ऐतिहासिक वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3-2 के अंतर से हरा दिया। इसके बाद टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच से पहले क्या बोले कप्तान 

भारतीय टीम सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। इस हाईप्रोफाइल मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ‘हम फाइनल में जर्मनी से खेलना चाहते थे। कम से कम ओलंपिक खेलों से पहले टीम मीटिंग के दौरान हमने आपस में यही चर्चा की थी। वो एक चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी हैं और जब हम उनके खिलाफ खेलते हैं तो मैच आमतौर पर आखिरी सेकंड तक खिंचता है, लेकिन हम सेमीफाइनल मैच के लिए तैयार हैं’।

विज्ञापन

टीम को लगा बड़ा झटका 

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हमारी टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि डिफेंडर और नंबर-1 पेनल्टी कॉर्नर रशर अमित रोहिदास इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनपर हॉकी महासंघ ने एक मैच का बैन लगाया है। ये चीजें हमारी कंट्रोल में नहीं हैं। सेमीफाइनल मैच में अमित का न होना टीम के लिए बड़ा झटका है। लेकिन हम मैच की ओर पूरा फोकस कर रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में भी अमित के न होने से हर खिलाड़ी ने अतिरिक्त जिम्मेदारी ली थी और आखिर तक मैच में डटे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ