IPL 2026 में क्या गुजरात टाइटंस जीतेगी खिताब? हार्दिक पांड्या का ‘चैंपियन कनेक्शन’ हुआ वायरल
IPL 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है. इससे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस बार गुजरात टाइटंस खिताब अपने नाम कर सकती है. इसकी वजह हार्दिक पांड्या का जादुई 'चैंपियन कनेक्शन' है, जो पिछले 3 सीजन से सच साबित होता आ रहा है.
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोमांचक और कड़े मुकाबलों के अलावा कई बार ऐसे अजीबोगरीब संयोग या अंधविश्वास भी देखने को मिलते हैं, जो फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही एक अनोखा और दिलचस्प संयोग पिछले कुछ सीजन से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इस बार गुजरात टाइटंस (GT) IPL का खिताब अपने नाम करेगी. इसकी वजह हार्दिक पांड्या का जादुई 'चैंपियन कनेक्शन' है, जो साल 2023 से लेकर सच भी साबित होता आ रहा है. तो चलिए समझते हैं क्या है पूरा माजरा?
क्या है हार्दिक पांड्या का 'चैंपियन कनेक्शन'?
दरअसल, आईपीएल के हर सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तानों का एक ऑफिशियल फोटोशूट होता है, जहां ट्रॉफी के साथ सभी कप्तान एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हैं. इसी फोटोशूट के दौरान कप्तानों की पोजीशन से यह संयोग बना है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जो भी कप्तान इस फोटो में हार्दिक पांड्या के बिल्कुल बगल में खड़ा होता है, उसकी टीम उस साल की आईपीएल चैंपियन बन जाती है. इस अनोखे संयोग को फैंस ने नाम दिया है - "Stand Beside Hardik = Champion" यानी हार्दिक पांड्या के बगल में खड़े हो जाओ और चैंपियन बन जाओ.
पिछले 3 सीजन सच साबित हुआ है ये संयोग
सबसे पहले IPL 2023 में यह दिलचस्प संयोग देखने को मिला. उस समय हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और फोटोशूट में उनके बगल में एमएस धोनी खड़े थे. सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इसके बाद IPL 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए. उस सीजन के कप्तानों के फोटोशूट में उनके बगल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर खड़े दिखाई दिए.
हैरानी की बात यह रही कि KKR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर खिताब जीत लिया और यह संयोग दूसरी बार सच साबित हो गया. IPL 2025 में भी सोशल मीडिया पर यह संयोग चर्चा में रहा. उस सीजन हार्दिक के बगल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार खड़े थे और आरसीबी की टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली. लगातार तीन सीजन इस संयोग के सच साबित होने पर फैंस ने इसे ‘हार्दिक का जादुई टोटका’ कहना शुरू कर दिया.
अब IPL 2026 में एक बार फिर फैंस की नजर कप्तानों के फोटोशूट पर टिकी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में हार्दिक पांड्या के बगल में खड़े कप्तान कोई नहीं, बल्कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. गुजरात की टीम फाइनल में पहुंचने से बस एक जीत दूर है और क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या इस साल भी यह जादुई संयोग काम करेगा? क्या हार्दिक के बगल में खड़े कप्तान की टीम एक बार फिर IPL ट्रॉफी उठाएगी? फिलहाल इसका जवाब तो फाइनल के बाद ही मिलेगा, लेकिन इस अनोखे संयोग ने फैंस के बीच उत्सुकता और रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है.
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रोमांचक और कड़े मुकाबलों के अलावा कई बार ऐसे अजीबोगरीब संयोग या अंधविश्वास भी देखने को मिलते हैं, जो फैंस के बीच अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही एक अनोखा और दिलचस्प संयोग पिछले कुछ सीजन से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इस बार गुजरात टाइटंस (GT) IPL का खिताब अपने नाम करेगी. इसकी वजह हार्दिक पांड्या का जादुई ‘चैंपियन कनेक्शन’ है, जो साल 2023 से लेकर सच भी साबित होता आ रहा है. तो चलिए समझते हैं क्या है पूरा माजरा?
क्या है हार्दिक पांड्या का ‘चैंपियन कनेक्शन’?
दरअसल, आईपीएल के हर सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमों के कप्तानों का एक ऑफिशियल फोटोशूट होता है, जहां ट्रॉफी के साथ सभी कप्तान एक ग्रुप फोटो खिंचवाते हैं. इसी फोटोशूट के दौरान कप्तानों की पोजीशन से यह संयोग बना है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जो भी कप्तान इस फोटो में हार्दिक पांड्या के बिल्कुल बगल में खड़ा होता है, उसकी टीम उस साल की आईपीएल चैंपियन बन जाती है. इस अनोखे संयोग को फैंस ने नाम दिया है – “Stand Beside Hardik = Champion” यानी हार्दिक पांड्या के बगल में खड़े हो जाओ और चैंपियन बन जाओ.
---विज्ञापन---
पिछले 3 सीजन सच साबित हुआ है ये संयोग
सबसे पहले IPL 2023 में यह दिलचस्प संयोग देखने को मिला. उस समय हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और फोटोशूट में उनके बगल में एमएस धोनी खड़े थे. सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस को हराकर 5वीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इसके बाद IPL 2024 में हार्दिक मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए. उस सीजन के कप्तानों के फोटोशूट में उनके बगल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर खड़े दिखाई दिए.
हैरानी की बात यह रही कि KKR ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर खिताब जीत लिया और यह संयोग दूसरी बार सच साबित हो गया. IPL 2025 में भी सोशल मीडिया पर यह संयोग चर्चा में रहा. उस सीजन हार्दिक के बगल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार खड़े थे और आरसीबी की टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली. लगातार तीन सीजन इस संयोग के सच साबित होने पर फैंस ने इसे ‘हार्दिक का जादुई टोटका’ कहना शुरू कर दिया.
अब IPL 2026 में एक बार फिर फैंस की नजर कप्तानों के फोटोशूट पर टिकी हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में हार्दिक पांड्या के बगल में खड़े कप्तान कोई नहीं, बल्कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. गुजरात की टीम फाइनल में पहुंचने से बस एक जीत दूर है और क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या इस साल भी यह जादुई संयोग काम करेगा? क्या हार्दिक के बगल में खड़े कप्तान की टीम एक बार फिर IPL ट्रॉफी उठाएगी? फिलहाल इसका जवाब तो फाइनल के बाद ही मिलेगा, लेकिन इस अनोखे संयोग ने फैंस के बीच उत्सुकता और रोमांच को कई गुना बढ़ा दिया है.
हिंदी न्यूज़/खेल/IPL 2026 में क्या गुजरात टाइटंस जीतेगी खिताब? हार्दिक पांड्या का 'चैंपियन कनेक्शन' हुआ वायरल
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.