IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस बड़ा फैसला लेने को तैयार, इस स्टार खिलाड़ी को लग सकता है झटका

IPL 2026: आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम 5वीं बार चैंपियन बनी थी. उसके बाद लगातार 6 सीजन से मुंबई की टीम लगातार फेल हो रही है. आईपीएल 2026 में भी टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही अब टीम में बड़े बदलाव की बात हो रही है.

Mumbai Indians

Mumbai Indians

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले ही जीते. 10 मैचों में हार के कारण मुंबई की टीम ने पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर फिनिश किया. जिसके कारण ही लगातार टीम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस टीम से जुड़े कई रिपोर्ट्स अब सामने आ रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि मुंबई की टीम अब कुछ बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. जिससे फ्रेंचाइजी के एक स्टार खिलाड़ी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस कर सकती है बड़ा बदलाव 

इंडियन एक्सप्रेस की नई रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन से बहुत ज्यादा नाराज है. जिसके कारण ही हार्दिक पांड्या को अब कप्तानी से हटाया जा सकता है. पांड्या आईपीएल 2024 में दोबारा मुंबई से जुड़े थे. जिसके बाद टीम ने 3 सीजन में सिर्फ 1 बार प्लेऑफ में जगह बनाई. वहीं 2 बार टीम पॉइंट्स में नीचे रही. जिसके कारण ही अब मुंबई की टीम नए कप्तान की तलाश में नजर आ रही है. रोहित शर्मा को भी बैक टू बैक 3 सीजन में फेल होने के बाद कप्तानी से हटाया गया था. बात हार्दिक पांड्या की करें तो वो इस सीजन में बतौर खिलाड़ी भी फेल हुए हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर और भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की ताकत का असली राज आया सामने, अपने फेवरेट खाने का कर दिया त्याग

हार्दिक पांड्या को क्या ट्रेड करेगी मुंबई? 

मौजूदा समय में कई रिपोर्ट्स आ रही हैं. जिसमें कहा जा रहा कि पांड्या को अब मुंबई इंडियंस की टीम ट्रेड कर सकती है. इस ट्रेड की खबरों में फिलहाल कई टीमों का नाम सामने आ रहा है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा पांड्या के चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड की न्यूज आ रही है. वहीं बात मुंबई इंडियंस के भविष्य की करें तो फिलहाल कप्तानी की रेस में 3 नाम नजर आ रहे हैं. जिसमें सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा का नाम शामिल हैं. हालांकि मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे आगे नजर आ रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ