IPL 2026 के बाद अब इस T20 लीग में खेलने उतरेंगे सूर्यकुमार यादव, इस फ्रेंचाइजी के साथ लिया बड़ा फैसला

Suryakumar Yadav: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया के टी20 कप्तान नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ चुके हैं. वो 13 जून से एक नई फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. खराब आईपीएल सीजन के बाद वो इस लीग में अपनी फॉर्म वापस हासिल करने के लिए उतरेंगे.

jacket - 2026-05-28T223913.314

Suryakumar Yadav in T20 Mumbai League: टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब मुंबई की टी20 क्रिकेट लीग में खेलते नजर आने वाले हैं. आईपीएल 2026 में सूर्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे लेकिन पूरे सीजन उनका बल्ला रनों के लिए तरसता रहा. मुंबई की टी20 क्रिकेट लीग में वो बतौर दिग्गज खिलाड़ी खेलने उतरेंगे. ऐसे में उनके पास फॉर्म में वापसी करने का शानदार मौका होगा. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट किस टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव मुंबई टी20 लीग में ट्रायम्फ नाइट्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं और उन्होंने 28 मई को पहली टीम प्रैक्टिस में भी हिस्सा लिया. आईपीएल 2026 खत्म होने के तुरंत बाद उनके ऊपर इस लीग में रन बनाने का दबाव जरूर होगा. 

विज्ञापन

युवाओं को मिलेगा दिग्गजों का साथ

टी20 मुंबई लीग का ये चौथा सीजन होगा. इस लीग में युवाओं के पास अपना दम दिखाने का बेहतरीन मौका होता है. सूर्या के साथ-साथ इस लीग में यशस्वी जायसवाल, शार्दुल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस बार टूर्नामेंट के सभी मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है. पहला मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा. 

IPL 2026 में फ्लॉप रहे सूर्या

टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल का ये सीजन भुलाने वाला रहा. उन्होंने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 13 मैचों में महज 270 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 20.77 का रहा तो वहीं स्ट्राइक रेट 147.54 का रहा. इस सीजन उनके बल्ले से केवल 2 अर्धशतक निकले तो वहीं 2 बार उनके नसीब में गोल्डन डक भी आया. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ